Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से भेंट की

पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सहयोग का किया आग्रह

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Gajendra Singh Shekhawat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला/नई दिल्ली , 24 Oct 2024

Last updated on: Oct 24, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्मयंत्री ने प्रदेश में नए और एकीकृत पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए प्रदेश को सहयोग प्रदान करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस संबंध में शीघ्र ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जिला कांगड़ा के देहरा में आरोग्य केंद्र और हेल्थ रिजॉर्ट तथा जिला बिलासपुर के औहर में एकीकृत पर्यटन परिसर के निर्माण के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों को विस्तृत पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने अवगत करवाया कि भाखड़ा तथा पौंग बांध में जल क्रीड़ा संबंधी गतिविधियों की अपार संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सतत् विकास और पर्यटन को बढ़ावा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में पर्यटकों की सुविधा के लिए बुनियादी अधोसंचरना के विकास और सम्पर्क सुविधा के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। कांगड़ा एयरपोर्ट को विस्तार प्रदान करने के साथ-साथ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट निर्मित किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को विस्तार प्रदान करने के उद्देश्य से नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में गोल्फ कोर्स के निर्माण में सहयोग और वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।श्री सुक्खू ने कहा कि स्वदेश दर्शन 2.0 के अन्तर्गत पौंग बांध जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में चयनित किया गया है। उन्होंने पर्यटन परियोजना के क्रियान्वयन के लिए शीघ्र धनराशि प्रदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि प्रसाद योजना के अंतर्गत चिंतपूर्णी मंदिर परिसर को विकसित करने के लिए एक संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई है। उन्होंने इसके लिए धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।केंद्रीय मंत्री ने उचित स्तर पर एक माह के भीतर पर्यटन केंद्रों के निर्माण संबंधी परियोजनाओं और इनकी शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ धनराशि जारी करने आश्वासन भी दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Gajendra Singh Shekhawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD