Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पूज्य संतों ने दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री आवास पर भव्य रूप से आयोजित हुआ संत सम्मेलन

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Mahipal Dhanda, Vipul Goyal, Ranbir Gangwa, Rajesh Nagar, Gaurav Gautam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Oct 2024

Last updated on: Oct 23, 2024, 00:00 IST

हरियाणा की जनता द्वारा बड़े बहुमत से प्रदेश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर पूज्य संतों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को आशीर्वाद दिया। आज यहां मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर भव्य तरीके से संत आर्शीवाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से महान संतों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन से पहले पूज्य संतों द्वारा हवन यज्ञ किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी आहुति दी।

इस मौके पर अपने संबोधन में श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं बड़ा सौभाग्यशाली हूं जो आज मुझे सभी संतों का आशीर्वाद मिला है। सभी संतों ने यही आशीर्वाद दिया है कि मेरा ये देश मेरा ये हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश और प्रदेश ने एक नई करवट ली है। देश की समस्याओं का समाधान हुआ, जिनसे हम पहले जूझते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देखते थे कि हमारी संस्कृति कहीं न कहीं विलुप्त होती जा रही है, लेकिन पिछले 10 वर्षों में वो अंकुरित हो कर दोबारा फिर एक वट वृक्ष का रूप ले रही है। ये आप लोगों का ही आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि संतों के इस आशीर्वाद से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मिलकर हरियाणा को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के लिए वे दिन रात काय करेंगे।हरियाणा के लोगों ने स्वीकार किया कि भारतीय जनता पार्टी वोट के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था के लिए काम करती है

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने कुछ निर्णय भी लिए, जिनका हरियाणा प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिला है। श्री मनोहर लाल ने संकल्प लेकर एक व्यवस्था को खड़ा किया और उसका ही परिणाम है कि सरकार के शपथ ग्रहण से पहले हरियाणा प्रदेश के गरीब परिवारों के 25,000 बच्चों को बिना पर्ची खर्ची के सरकारी नौकरी मिली। हरियाणा प्रदेश के लोगों के बीच में एक बड़ा संदेश गया कि ये सरकार राजनीति के लिए काम नहीं करती है, बल्कि प्रदेश के हित के लिए काम करती है। 

हमने जो कहा था उसको पूरा किया। प्रदेश के लोगों ने इस बात को स्वीकर किया कि भारतीय जनता पार्टी वोट के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था के लिए काम करती है और हमने ये सिद्ध करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि श्री मनोहर लाल जी ने हरियाणा प्रदेश के लिए गजब की व्यवस्थाएँ खड़ी की, जो मुझे विरासत में मिली और संतों के आशीर्वाद से इस विरासत को और गति से आगे बढ़ाने का काम करूँगा।

समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री महिपाल ढांडा, श्री विपुल गोयल, श्री रणबीर गंगवा तथा राज्य मंत्री श्री राजेश नागर व श्री गौरव गौतम भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने मंच पर आसीन सभी संतों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी और सभी मंत्रियों ने भी समारोह में आए अन्य सभी पूज्य संतों को सम्मानित किया।

वर्तमान सरकार अपने संकल्पों को सद्भाव और सहज भाव से राष्ट्र हित में आगे बढ़ाने के लिए पुरजोर प्रयास करेगी - स्वामी ज्ञानानंद महाराज

इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने संत आर्शीवाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संतों के आर्शीवाद, ईश्वरीय कृपा, संगठन की नियोजित साधना व संकल्प के कारण ही 8 अक्टूबर को जो परिणाम आया वो प्रदेश के नागरिकों के हित के साथ-साथ राष्ट्र व सनातन गौरव का विषय है। 

उन्होंने कहा कि संत समाज को पूर्ण विश्वास है कि वर्तमान सरकार अपने संकल्पों को सद्भाव और सहज भाव से राष्ट्र हित में आगे बढ़ाने के लिए पुरजोर प्रयास करेगी। श्री मनोहर लाल जी ने जो नींव रखी थी, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी उन नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से ही आज कुरुक्षेत्र के साथ विश्व में भी गीता जयंती महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्य तरीके से मनाया जाता है।

नायब सिंह सैनी जैसे व्यक्तित्व इतिहास बनाते हैं - आचार्य धर्मदेव

इस मौके पर आचार्य धर्मदेव ने कहा कि आज सभी संत हरियाणा की 2.80 करोड़ आबादी का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से यहां पधारे हैं। उन्होंने कहा कि श्री नायब सिंह सैनी जैसे व्यक्तित्व इतिहास बनाते हैं और उनके नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से हरियाणा में भी एक इतिहास बना है।  

श्री नायब सिंह सैनी सदैव राष्ट्र के हित को आगे रखते हुए लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश को श्री नरेंद्र मोदी के रूप में यशस्वी प्रधानमंत्री मिला, जिन्होंने राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा और आज भारत का नाम विश्व में रोशन हो रहा है। इसी प्रकार, आज हरियाणा को श्री नायब सिंह सैनी के रूप में महान व्यक्तित्व का मुख्यमंत्री मिला है, जिन्होंने 5- 6 माह में ही लोगों का दिल जीत लिया है।

महान संतों की रही विशेष उपस्थिति

समारोह में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री दिनेश, स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज, स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज, स्वामी शास्वानंद महाराज, स्वामी कपिलपुरी महाराज, स्वामी संपूर्णानंद महाराज, स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज, योगीराज दिव्यानंद, स्वामी कालिदास महाराज सहित संपूर्ण संत समाज की उपस्थित रही।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Mahipal Dhanda , Vipul Goyal , Ranbir Gangwa , Rajesh Nagar , Gaurav Gautam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD