Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार नायब सिंह सैनी ने हरविन्द्र कल्याण के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड - महीपाल ढांडा हरियाणा की इंटरनेशनल योगा डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति - नायब सिंह सैनी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान : राव नरबीर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का लिखा गया नया अध्याय - डॉ. अरविंद शर्मा

 

मेगा पीटीएम ने पंजाब की शिक्षा प्रणाली की नुहार बदली: विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मुख्यमंत्री को दी जानकारी

मेगा पीटीएम के दौरान राज्य में शिक्षा क्रांति के अपने अनुभव साझा किए

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Harjot Singh Bains, Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, Mega Parent Teacher Meet, Mega PTM, School of Eminence
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Oct 2024

Last updated on: Oct 22, 2024, 00:00 IST

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अभिभावकों और शिक्षकों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से शिक्षा क्षेत्र में उनके जीवन को नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण प्रयासों की सुधारों की सराहना की। मंगलवार को यहां मेगा पीटीएम में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान अभिभावकों और विद्यार्थियों ने कहा कि राज्य में शिक्षा क्रांति ने सामाजिक-आर्थिक बाधाओं को पार कर उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। 

एक किसान की बेटी और कार्डियोलॉजिस्ट बनने की इच्छुक महक शर्मा ने अपने विचार साझा करते हुए स्कूल द्वारा दी जाने वाली मुफ्त कोचिंग के लिए धन्यवाद किया। महक ने कहा कि शिक्षा विभाग की नवीन पहल, स्कूल ऑफ एमिनेंस, उनके लिए एक वरदान साबित हुआ है। उन्होंने अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए अपने शिक्षकों की भी सराहना की।

स्कूल प्रबंधन कमेटी की चेयरपर्सन और कॉन्वेंट स्कूल की पूर्व छात्रा की मां आशा रानी ने स्कूल ऑफ एमिनेंस के बारे में कहा कि हर छात्र को पाठ्यपुस्तकें और अन्य सुविधाएं मुफ्त दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक पाठ्यक्रम के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी महत्व समझाते हैं। उन्होंने अपनी बेटी को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने के अपने फैसले को सही और उचित बताया।

छात्रा गुरप्रीत के पिता घनश्याम ने कहा कि उनकी बेटी का डॉक्टर बनने का सपना स्कूल ऑफ एमिनेंस की बदौलत साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों का हाथ थामा है। दरशना रानी, जो एक मजदूर की पत्नी हैं, ने सस्ती कोचिंग के लिए धन्यवाद दिया, जिसने उनके बेटे को एनडीए की परीक्षा देने के सपने को पूरा करने में सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के सपने केवल इसलिए पूरे हो रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री ने राज्य में शिक्षा क्षेत्र को उन्नत किया है।

गंगूवाल की प्राची, जो कि कान्वेंट स्कूल की पूर्व छात्रा है, ने स्कूल ऑफ एमिनेंस में उसको दाखिल करवाने के अपने अभिभावकों के निर्णय की प्रशंसा की। प्राची ने कहा कि स्कूल में पाठ्यक्रम व अनुकूल वातावरण बहुत जरुरी है, जो कि विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए वरदान साबित हो सकता है।अमनप्रीत कौर, जिनके पिता दिल के मरीज हैं, ने कहा कि वह अब पूरी दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ एनडीए की परीक्षा पास करने के लिए तैयार हैं। 

उन्होंने कहा कि स्कूल उन्हें उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान कर रहा है, जो उन्हें अपने कॉन्वेंट स्कूल में पढ़े साथियों के साथ मुकाबला करने योग्य बना रहा है। गंभीरपुर की निवासी और अपने पिता को खो चुकी एक छात्रा ने सहायता के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने स्कूल ऑफ एमिनेंस की पहलों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा दी जा रही परिवहन सुविधाओं की भी सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पीटीएम की ऐतिहासिक पहल अभिभावकों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है, क्योंकि वे आसानी से स्कूल के माहौल का मूल्यांकन कर सकते हैं और अपने बच्चे के प्रदर्शन की नियमित निगरानी कर सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिक्षक न केवल विद्यार्थियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि, बल्कि उनकी आदतों और पसंदों का भी आकलन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सबसे अधिक प्राथमिकता दे रही है, क्योंकि छात्रों की भलाई से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में दी जा रही शिक्षा पर विश्वास नहीं था, लेकिन अब ये स्कूल आधुनिक शिक्षा के मंदिरों में बदल गए हैं। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी कारण बड़ी संख्या में छात्र कॉन्वेंट स्कूलों से प्रवेश परीक्षा देने के बाद स्कूल ऑफ एमिनेंस में शामिल हो रहे हैं।इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, सांसद मालविंदर सिंह कंग, शिक्षा सचिव के.के. यादव और अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Harjot Singh Bains , Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , Mega Parent Teacher Meet , Mega PTM , School of Eminence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD