Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया अनुसूचित वंचित जातियों ने आभार

मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व समाज के कई अग्रणी लोगों की अगुवाई में सीएम आवास पहुंचे हरियाणा भर से लोग

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Krishan Kumar Bedi, Scheduled Castes and Backward Classes Welfare and Antyodaya, SEWA, Kapoor Singh Valmiki, Dignitaries of Deprived Scheduled Castes, Haryana Scheduled Deprived Caste Society
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Oct 2024

Last updated on: Oct 22, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी द्वारा अनुसूचित वंचित जातियों के लिए आरक्षण में उप-वर्गीकरण को लागू किए जाने पर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी व समाज के अग्रणी लोगों की अगुवाई में प्रदेश से वंचित जातियों के गणमान्य प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। 

मुख्यमंत्री  आवास चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में हरियाणा अनुसूचित वंचित जाति समाज की ओर से सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय(सेवा) मंत्री श्री कृष्ण बेदी व विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने अनुसूचित वंचित जातियों सहित पूरे प्रदेश की जनता को नमन करते हुए कहा कि अनुसूचित वंचित जातियों की सभी तरह की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

समाज द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी की अगुवाई में समाज द्वारा निर्धारित हरियाणा में किसी एक जगह आयोजित रैली में पहुंचने की भी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने डीएससी में शामिल एक-एक जाति का नाम लेते हुए सभी जातियों को प्रणाम किया और कहा कि सीएम हाउस की मालिक हरियाणा की जनता है। मुझे आपने यहां बतौर चौकीदार की जिम्मेवारी दी है, उसे निभा रहा हूं।

भाजपा युवाओं के साथ राजनीति नहीं करती-मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि भाजपा युवाओं के साथ राजनीति नहीं करती। जब मैंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी के आशीर्वाद से कार्यभार संभाला था तो 15000 नौकरियों के लिए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए थे। 

इस पर युवा विरोधी कांग्रेस चुनाव आयोग तक पहुंची और युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का विरोध किया। आयोग ने चुनाव परिणाम आने तक रोक लगा दी, लेकिन हमारी सरकार ने वायदे को पूरा करते हुए चुनाव परिणाम आते ही 25000 घरों में रोजगार दिया। सरकार का प्रयास है कि सामान्य घरों में भी एचसीएस एवं आईएएस स्तर के अधिकारी हों।

संवाद स्थापित कर साधा विपक्ष पर निशाना-मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव परिणाम से पहले ही कुछ नेताओं के यहां घोड़े आ गए थे। जलेबियां पहुंच गई थी लेकिन हरियाणा की दो करोड़ 80 लाख जनता ने हवा का रुख मोड दिया।हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने अपने संबोधन में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को दलित हितैषी बताया। 

उन्होंने कहा कि अनुसूचित वंचित जातियों की आरक्षण में वर्गीकरण की लड़ाई हरियाणा के गठन के समय से है। वर्ष 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. श्री भजन लाल ने इन जातियों को हक दिया था, लेकिन वर्ष 2005 में कांग्रेस सरकार में तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने समाज से यह अधिकार छीन लिया था। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अब इस जख्म पर न केवल मरहम लगाने का काम किया, बल्कि अच्छी दवा भी दी है। 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 2020 में शिक्षा में यह अधिकार दे दिया था। अब नौकरियों मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने वर्गीकरण के लिए जो रिपोर्ट को मंजूरी दी है, उससे अनुसूचित वंचित समाज मुख्यमंत्री का आभारी है। कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने निकाय चुनावों में भी इसी प्रकार से आरक्षण की व्यवस्था करने, समाज से किसी प्रतिनिधि को राज्यसभा में भेजने, अस्थाई सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने सहित कई मांगों को लेकर मांग पत्र भी मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी को सौंपा।

इस अवसर पर स्वामी स्वदेश कपूर, बवानीखेड़ा से विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री श्री बिशंबर वाल्मीकि, पूर्व विधायक श्री अनूप धानक, स्वामी संगमनाथ, पूर्व विधायक ईश्वर प्लाका, आयोग चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व विधायक श्री कुलवंत बाजीगर, पूर्व एचसीएस अधिकारी श्री अमरजीत सिंह सहित अनुसूचित वंचित जातियों के हरियाणा भर से आए गणमान्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Krishan Kumar Bedi , Scheduled Castes and Backward Classes Welfare and Antyodaya , SEWA , Kapoor Singh Valmiki , Dignitaries of Deprived Scheduled Castes , Haryana Scheduled Deprived Caste Society

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD