Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देश भगत यूनीवरसिटी में अंतरिक्ष मलबे पर एक्सपर्ट टाक का आयोजन

Desh Bhagat University, Mandi Gobindgarh, Education, University, Er. Arun Malik, Dr. Sandeep Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 14 Oct 2024

Last updated on: Oct 14, 2024, 00:00 IST

देश भगत यूनीवरसिटी (डीबीयू) ने अंतरिक्ष मलबे के महत्वपूर्ण मुद्दे पर एक ज्ञानवर्धक विशेषज्ञ वार्ता की मेजबानी की, जिसमें प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ श्री राजिंदर कुमार वर्मा ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और अंतरिक्ष उत्साही लोगों ने समान रूप से भाग लिया, जिसमें अंतरिक्ष मलबे की बढ़ती समस्या और भविष्य के अंतरिक्ष अन्वेषण और उपग्रह संचार के लिए इसके निहितार्थों पर गहन चर्चा की गई।

श्री वर्मा, जिन्हें प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ काम करने का वर्षों का अनुभव है, सैशन की शुरूआत अंतरिक्ष के मलबे-गैर-कार्यशील उपग्रह, राकेट के पड़ावों, और धरती के चक्कर में टकराने या टूटने की घटना की व्याख्या करके की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे लो अर्थ ऑर्बिट में मलबे की बढ़ती मात्रा परिचालन उपग्रहों और मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों के लिए महत्वपूर्ण जोखिम पैदा करती है, जिससे संभावित रूप से टकराव हो सकते हैं।

इसके बाद आयोजित एक संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने श्री वर्मा के साथ विभिन्न प्रश्नों पर चर्चा की, जिनमें अंतरिक्ष मलबे से निपटने में सरकारों और निजी अंतरिक्ष एजेंसियों की भूमिका तथा अंतरिक्ष प्रदूषण से जुड़ी नैतिक चिंताएं शामिल थीं।इस अवसर पर देश भगत यूनीवरसिटी के कुलपति डॉ. ज़ोरा सिंह ने श्री वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, इस ज्ञानवर्धक सत्र ने अंतरिक्ष मलबे से निपटने की तत्काल आवश्यकता के प्रति हमारे ज्ञान में बढौतरी की  है। 

श्री वर्मा की विशेषज्ञता निश्चित रूप से हमारे छात्रों को एयरोस्पेस उद्योग में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।देश भगत यूनिवर्सिटी (डीबीयू) की प्रो चांसलर डॉ. तेजिंदर कौर ने वैश्विक मुद्दे पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए।विशेषज्ञ वार्ता के दौरान, डीबीयू के बाईस प्रैजीडेंट डॉ. हर्ष सदावर्ती ने अंतरिक्ष मलबे पर चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया और अंतरिक्ष विशेषज्ञ श्री राजिंदर कुमार वर्मा के साथ सीधे बातचीत की।

डॉ. हर्ष सदावर्ती ने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है, ताकि अत्याधुनिक अनुसंधान और अंतरिक्ष स्थिरता जैसे वैश्विक मुद्दों में छात्रों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके।इस अवसर पर परफारमिंग आर्टस एवं मीडिया निदेशक डॉ. सुरजीत पथेजा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Desh Bhagat University , Mandi Gobindgarh , Education , University , Er. Arun Malik , Dr. Sandeep Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD