Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्य में भाईचारे को मजबूत करने के लिए नेक राह पर चलें; मुख्यमंत्री की जनता से अपील

अमृतसर में दशहरे के कार्यक्रम में हुए शामिल

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dussehra, Dussehra festival
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 12 Oct 2024

Last updated on: Oct 12, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे के त्योहार पर लोगों से प्रदेश से सामाजिक बुराइयों को मिटाने और सत्य के मार्ग पर चलने की अपील की। यहां दशहरा ग्राउंड में जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरे का त्योहार हमें विनम्र रहने, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने और नफरत से दूर रहने की प्रेरणा देता है। 

उन्होंने कहा कि यही तीन कारण सबसे बुद्धिमान राजा रावण के पतन का कारण बने। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह त्योहार हमें भाईचारे को बनाए रखने का संदेश भी देता है। उन्होंने लोगों से प्रदेश की प्राचीन गरिमा को पुनः स्थापित करने के लिए सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाता है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारे देश में इस त्योहार को मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है, जो समाज में सद्भावना, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ समानता और सद्भावना वाले समाज के निर्माण के लिए आदर्श जीवन जीने का मार्ग दिखाती है। उन्होंने लोगों से यह खुशी भरा त्योहार प्रदेश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को प्रोत्साहित करने के लिए एकजुट होकर मनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस त्योहार को जाति, नस्ल और रंग-भेद से ऊपर उठकर पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें सभी सामाजिक बुराइयों से छुटकारा पाकर अपने राज्य को देश का अग्रणी बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दशहरे का असली महत्व प्रेम और धर्मनिरपेक्षता के साथ अन्याय, बुराई और अहंकार के खिलाफ लड़ने में है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dussehra , Dussehra festival

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD