Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जय श्री राम के नारों के साथ हुआ पूर्वी हल्के में रावन दहन

बस्सी की ओर से आयोजित समारोह में सांसद औजला ने मनाया वेरका में दशहरा

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress, Dussehra, Dussehra festival
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 12 Oct 2024

Last updated on: Oct 12, 2024, 00:00 IST

प्रभु श्री राम के जैकारों के बीच शनिवार की शाम को वेरका हल्के में रावन दहन किया गया। इंमप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सांसद गुरजीत सिंह औजला मुख्य मेहमान के रुप में पहुंचे। इस दौरन मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी जलाए गए और सत्य की असत्य पर जीत का संदेश दिया गया।

वेरका के पूर्व पार्षद नवदीप हुंदल की ओर से आयोजित समारोह की  अध्यक्षता करते हुए दिनेश बस्सी ने सबका स्वागत किया और दशहरे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि  दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व है। इस मौके पर में पूरे देश वासियों को खासकर पूर्वी हल्के के लोगो को बधाई देता हूं। असत्य अन्याय और अत्याचार की हार तय है। आज के समय में अपने बच्चो को अपनी संस्कृति से जोड़े रखना बेहद जरूरी है। पंजाब गुरुओं को धरती है  और आज पंजाब नशे का दरिया बन गया है।

पंजाब में इस समय अत्याचारी रावण के रूप में राज्य सरकार बैठी है जो कि लॉ एंड ऑर्डर को संभाल नहीं रही वहीं ग्राउंड लेवल पर भी कोई सुविधा नहीं है। बहू बेटियां सेफ नहीं है और कुछ लोग अपने फायदे के लिए जनता को धर्म के नाम पर लड़ा रहे हैं लेकिन असत्य पर सत्य की जीत हमेशा होती है और जनता को भी अब सत्य की जीत करवानी है और ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब देना है।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भी लोगों को दशहरे की बधाई दी और कहा कि दशहरे का पर्व लोगो को संदेश देता है कि जीत हमेशा सच की होती आयी है और होती रहेगी। उन्होंने कहा कि वेरका के लोगों को वह तहेदिल से इस त्यौहार की बधाई देते हैं। उन्होंने दिनेश बस्सी की तारीफ करते हुए कहा कि वेरका हल्के लोगों के लिए वह हमेशा वचनबद्ध रहे हैं और पूर्वी हल्के में विकास के लिए उन्होंने कई कार्य करवाए हैं  और आगे भी करते रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि आज का लोगों का साथ देखकर महसूस हो रहा है कि लोग भी उनके साथ हैं और विकास को ही तरजीह देते हैं। इस अवसर पर आयोजक व पूर्व पार्षद नवदीप हुंदल,  सुरिंदर शर्मा,  बॉबी भागड़,  मल्ली प्रधान, बबलु, पवन राणा रखड़ा, पंकज चौहान शिंदर परधान, ऋषभ वोहरा, शिवानी शर्मा, बिट्टू परधान, गुरमित सिंह, रस्म सिंह, बलविंदर शर्मा, मास्टर सरजीत सिंह, परगट सिंह, बाऊ विजय कुमार, सोमित शर्मा विक्की वेरका, गगन वेरला, हरजीत सिंह, प्रेम सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress , Dussehra , Dussehra festival

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD