Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

चुनाव आचार संहिता की सख़्ती से की जाये पालना और कोई अधिकारी लापरवाही न बरते - भुपिन्दर सिंह

चुनाव ऑब्जर्वर द्वारा चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक, ग्राम पंचायत चुनाव के प्रबंधों का जायज़ा

Bhupinder Singh, Election Observer Malerkotla, Malerkotla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मालेरकोटला , 11 Oct 2024

Last updated on: Oct 11, 2024, 00:00 IST

पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा मालेरकोटला ज़िले के लिए तैनात किये चुनाव ऑब्जर्वर सीनियर आई. ए. एस. अधिकारी और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डायरैक्टर स. भुपिन्दर सिंह ने आज ग्राम पंचायत चुनाव के प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ग्रामीण विकास) कम अतिरिक्त ज़िला चुनाव अधिकारी श्रीमती नवदीप कौर और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। चुनाव ऑब्जर्वर ने कहा कि किसी भी किस्म की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करके रिपोर्ट दी जाये और चुनाव प्रक्रिया में कोई लापरवाही न बरती जाये। 

उन्होंने 15 अक्तूबर को ग्राम पंचायतों के होने वाली आम मतदान के मद्देनज़र सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्विघ्न ढंग से पूरा करने के लिये राज्य चुनाव आयोग की हिदायतें सांझा की। चुनाव ऑब्जर्वर ने कहा कि सभी अधिकारी यह मतदान स्वतंत्र और निष्पक्षता के साथ करवाएं जिससे लोगों का चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र में विश्वास बहाल रहे। 

अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने बताया कि चुनाव आचार संहिता की पालना सख़्ती से की जा रही है और चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्नता सहित पूरा करने के लिए चुनाव अभ्यासों की रिहर्सलें करवाने सहित वोटें डालने के समूचे प्रबंध मुकम्मल हैं। इस मौके पर चुनाव ऑब्जर्वर ने अलग-अलग पोलिंग स्टेशनों, स्ट्रांग रूमों और इलाकों का दौरा किया। 

इस मौके पर उप मंडल मैजिस्ट्रेट अहमदगढ़/ मालेरकोटला हरबंस सिंह, उप मंडल मैजिस्ट्रेट अमरगढ़ श्रीमती सुरिन्दर कौर, सहायक कमिशनर गुरमीत कुमार बांसल, ज़िला राजस्व अफ़सर श्रीमती मनदीप कौर, डी. डी. पी. ओ रिम्पी गर्ग, तहसीलदार मालेरकोटला शीसपाल सिंगला, नायब तहसीलदार अहमदगढ़ प्रवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Bhupinder Singh , Election Observer Malerkotla , Malerkotla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD