Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस द्वारा विदेशी गैंगस्टरों की शह पर चलाए जा रहे मॉडयूल का पर्दाफाश

मुख्य सरगनाह, तीन हथियार सप्लायर दो पिस्तौलों सहित काबू

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एसएएस नगर , 11 Oct 2024

Last updated on: Oct 11, 2024, 00:00 IST

संगठित अपराध के खि़लाफ़ एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए. जी. टी. एफ.) ने एस. ए. एस. नगर पुलिस के साथ एक सांझा आपरेशन के अंतर्गत विदेश आधारित हैंडलर पवितर यू. एस. ए. और मनजिन्दर फ्रांस द्वारा चलाए जा रहे माड्यूल का पर्दाफाश करते हुये इसके मुख्य गुर्गे नवजोत सिंह उर्फ जोता और राजस्थान आधारित तीन ग़ैर-कानूनी हथियार सप्लायरों को गिरफ़्तार किया है।

यह जानकारी देते हुये पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को यहाँ बताया कि पकड़े गए तीन हथियार सप्लायरों की पहचान मुहम्मद आसिफ, भानु सिसोदिया और अनिल कुमार के तौर पर हुई है, यह सभी राजस्थान के ज़िला बलोतरा के रहने वाले हैं। गिरफ़्तार किये गए तीनों हथियार सप्लायर आपराधिक पृष्टभूमि वाले हैं, जब कि दोषी नवजोत उर्फ जोता के खि़लाफ़ इरादा कत्ल, डकैती, सनैचिंग, एन. डी. पी. एस. और हथियार एक्ट घृणित अपराधों से सम्बन्धित कुल 21 केस दर्ज हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन के कब्ज़े में से खेप जिस में दो पिस्तौलें- - जिन में एक अति- आधुनिक आटोमैटिक .32 कैलीबर की पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस शामिल हैं, बरामद की है। उन्होंने बताया कि सपायलरों की तरफ से यह खेप मुलजिम नवजोत जोता को पहुंचायी जानी थी।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम नवजोत सिंह उर्फ जोता को उसके विदेशी हैंडलरों की तरफ से हाल ही में ज़मानत पर बाहर आए एक विरोधी गैंगस्टर और एक ट्रैवल एजेंट को ख़त्म करने का काम सौंपा गया था। 

डीजीपी ने कहा कि इस केस में अगले - पिछले संबंधों को स्थापित करने के लिए और जांच जारी है।आपरेशन सम्बन्धी और विवरण सांझे करते हुए, एसएएस नगर के एस. एस. पी. दीपक पारिक ने बताया कि पुलिस को राजस्थान स्थित हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों की तरफ से राज्य में अपने साथियों को खेप पहुँचाने के लिए पंजाब में दाखि़ल होने बारे पुख़ता सूचना मिली थी। 

उन्होंने बताया कि मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए, आपरेशन की योजना बनाई गई और ए. जी. टी. एफ. पंजाब और एस. ए. एस. नगर पुलिस की सांझी टीमों ने डेराबस्सी- मुबारकपुर रोड पर फोकल पुआइंट के नज़दीक एक विशेष नाका लगाया और चारों मुलजिमों को हथियारों वाली खेप समेत गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर नवजोत उर्फ जोता खेप लेने के लिए आया हुआ था।

एस. एस. पी. ने बताया कि आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियों की संभावना है। इस सम्बन्धी थाना डेराबस्सी में हथियार एक्ट की धाराओं 25(6) और 25(7) के अंतर्गत मुकदमा नंबर 313 दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD