Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एमपी तनमनजीत सिंह ढेसी के प्रयासों से 10वीं यूके गतका चैंपियनशिप डर्बी में स्मापित

दमदमी टकसाल गतका अखाड़ा डर्बी की टीम विजेता रही

Gatka, Herman Singh Johal, Gatka Federation UK, UK Gatka Championship,Damdami Taksal Gatka Akhara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Oct 2024

Last updated on: Oct 06, 2024, 00:00 IST

श्री गुरु सिंह सभा डर्बी में आयोजित 10वीं यूके गतका चैंपियनशिप में 9 गतका अखाड़ों के युवाओं और महिला खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। शबद कीर्तन और अरदास के बाद गतका मुकाबलों की शुरुआत उपरांत विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

12 से 14 साल की उम्र के मुकाबलों में दमदमी टकसाल गतका अखाड़ा डर्बी की टीम ने पहला स्थान और अकाली बाबा अजीत सिंह गतका अखाड़ा मैनचेस्टर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में, अकाली फूला सिंह गतका अखाड़ा कोवेंट्री की गुरसुखमन कौर ने पहला और अकाली बाबा अजीत सिंह गतका अखाड़ा वारिंगटन की जिया कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिता में, दमदमी टकसाल गतका अखाड़ा डर्बी विजेता रही और बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा डर्बी की टीम उपविजेता रही। लड़कों में, बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा की टीम विजेता और दमदमी टकसाल गतका अखाड़ा डर्बी की टीम उपविजेता रही। महिलाओं की प्रतियोगिता में, दमदमी टकसाल गतका अखाड़ा डर्बी ने पहला स्थान और बाबा फतेह सिंह गतका अखाड़ा ग्रेवजेंड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।पुरुषों की प्रतियोगिता में, दमदमी टकसाल डर्बी के सिंहों ने पहला और दूसरा पुरस्कार जीता।

गर्तका फेडरेशन यूके के अध्यक्ष, एमपी तनमनजीत सिंह ढेसी ने कहा कि संगतों के सहयोग से पिछले एक दशक से अधिक समय से लगातार गतका चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। उन्होंने गुरुद्वारा सिंह सभा डर्बी, गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी डर्बी, नेशनल सिख म्यूजियम के सेवकों और सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि गतका कला और शस्त्र विद्या को और भी अधिक प्रचारित करने के लिए अभी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है और हम इसके लिए प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर यूके गतका फेडरेशन के महासचिव हरमन सिंह जौहल, सरदार जसपाल सिंह ढेसी, सरदार राजिंदर सिंह पुरेवाल, डॉ. रणजीत सिंह वीरक, जसबीर सिंह ढिल्लों मुख्य सेवक गुरुद्वारा गुरु अर्जन देव जी, सुखदेव सिंह अटवाल, काउंसलर बलबीर सिंह संधू, दलजीत सिंह वीरक, रमिंदर सिंह पंच प्रधान यूके, बॉबी जुतला सलोह, मनप्रीत सिंह खालसा, बिक्रमजीत सिंह, अजयब सिंह गरचा आदि का विशेष धन्यवाद किया गया।

इस अवसर पर एमपी कैथरीन एटकिनसन, एमपी बागी शंकर, काउंसलर हरदयाल सिंह ढींडसा पूर्व पुलिस आयुक्त, काउंसलर हरजिंदर सिंह गहीर, काउंसलर गुरकिरन कौर, प्रसिद्ध गायक निर्मल सिद्धू, लेखक अशोक बांसल, सोखा ढेसी, निशान सिंह सलोह, तरनजीत सिंह ढेसी बर्मिंघम, हरजिंदर सिंह मंडेर, सरबजीत सिंह, तरलोचन सिंह वीरक, बलजीत सिंह, भाई लखवीर सिंह, मनप्रीत सिंह बधनी कलां, अमनजीत सिंह खैरा जन शक्ति, अकाल चैनल, सिख चैनल आदि ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

 

Tags: Gatka , Herman Singh Johal , Gatka Federation UK , UK Gatka Championship , Damdami Taksal Gatka Akhara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD