Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रीत साहित्य सदन द्वारा पुस्तक विमोचन व काव्य गोष्ठी का आयोजन

मनोज धीमान और मनजीत कौर ‘मीत’ द्वारा लिखित पुस्तकों पर पढ़े गए पेपर

Book, Preet Sahitya Sadan, Dr. Poonam Sapra, Birju Naai Ki Dukan, Novel, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 30 Sep 2024

Last updated on: Sep 30, 2024, 00:00 IST

प्रीत साहित्य सदन, लुधियाना द्वारा रविवार शाम को पुस्तक विमोचन व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिस की अदक्षता डॉ पूनम सपरा ने की। इस समारोह में मनोज धीमान की पुस्तक `बिरजू नाई की दुकान' (उपन्यास) पर रमा शर्मा ने प्रपत्र पढ़ा।  रमा शर्मा ने ही मनोज धीमान की दूसरी पुस्तक `जागते रहो' (लघुकथा संग्रह) पर ममता जैन द्वारा लिखा प्रपत्र उनकी अनुपस्थिति में पढ़ा। 

दोनों प्रपत्रों में मनोज धीमान की पुस्तकों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और इन पुस्तकों में उठाये गए कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बात पर चर्चा की गई कि किस तरह `बिरजू नाई की दुकान' में कई कहानियों को उपन्यास की शक्ल में पिरोया गया है और एक साथ कई मुद्दों को उठाने का प्रयास किया गया है। 

पुस्तक `जागते रहो' में दर्ज कई लघुकथाओं को एक-एक करके उसकी भीतरी परतों को खोला गया है। मंजीत कौर `मीत' की पुस्तक `आवाज़' (कहानी संग्रह) पर सीमा भाटिया ने प्रपत्र पढ़ा और कहानियों की विशेषताओं पर चर्चा की।  उन्होंने कहा कि स्त्री व समाज से जुडी समस्याओं व मुद्दों को इस पुस्तक में उठाया गया है।  

कार्यक्रम में मनोज धीमान व मंजीत कौर `मीत ने भी संबोधित किया और अपने व अपनी लेखनी के बारे में बताया। दोनों ने कहा कि अपनी रचनाओं ने लिए विषय वे समाज, देश व दुनिया तथा आस-पास के परिवेश में घट रही घटनाओं से ही लेते हैं। मनोज धीमान ने कहा कि उनका अगला उपन्यास तकनीक पर आधारित होगा जिस पर वे काफी काम कर चुके हैं। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि अगले वर्ष यह उपन्यास पाठकों के हाथों में होगा। मंच संचालक मनोज प्रीत ने मनोज धीमान व मंजीत कौर `मीत' को उनकी नई पुस्तकों के लिए बधाई दी और प्रीत साहित्य सदन की गतिविधियों के बारे में बताया कि गत 30-35 वर्षों से ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पुस्तकों पर प्रपत्र पढ़े गये तथा दूसरे सत्र में काव्य पाठ का आयोजन किया गया जिसमें प्रिंसिपल संजीव डावर एवं अन्य ने अपनी काव्य रचनाएँ सुनाईं।

इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त प्रिंसिपल संजीव डावर, ज़ोरावर सिंह पंछी, काजल, जगजीत सिंह गुरम, दर्शन सिंह बोपाराय, जसवीर सिंह झज्ज, अशफ़ाक़ जिगर, दिलीप कुमार, शरीफ अहमद शरीफ, परमजीत सिंह, आशा, पॉल के चंद, केवल दीवाना, नरेंद्र सोनी, अविनाशदीप सिंह, सतीश चंद व अन्य मौजूद थे।

 

Tags: Book , Preet Sahitya Sadan , Dr. Poonam Sapra , Birju Naai Ki Dukan , Novel , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD