Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

हरियाणा के सरकारी और निजी क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए मतदान दिवस पर सवेतन अवकाश घोषित

पड़ोसी राज्यों ने मतदान दिवस पर की, हरियाणा के मतदाताओं के लिए सवेतन अवकाश की घोषणा

Pankaj Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, CEO Haryana,Haryana Legislative Assembly Elections
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Sep 2024

Last updated on: Sep 27, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव के लिए मतदान दिवस 5 अक्टूबर, 2024 (शनिवार) को सवेतन अवकाश के रूप में मनाया जाएगा। यह हरियाणा के सरकारी कार्यालयों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, कारखानों और वाणिज्यिक व्यवसायों में कार्यरत सभी पात्र मतदाताओं पर लागू होता है।

इस संबंध में मुख्य सचिव, हरियाणा द्वारा 18.09.2024 को अधिसूचना जारी की गई है।  अधिसूचना के अनुसार नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 व जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 बी के तहत राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत उन सभी कर्मचारियों, जो कि हरियाणा के पंजीकृत मतदाता है उनके लिए 5 अक्टूबर, 2024 हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के मतदान दिवस पर सवेतन अवकाश रहेगा।

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने हरियाणा में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों व निजी संस्थानों के उन कर्मचारियों जो की हरियाणा के पंजीकृत मतदाता है, उनकों भी जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 बी के तहत मतदान के दिन 5 अक्टूबर, 2024 को सवेतन अवकाश अधिसूचित किया है। इस बारे श्रम विभाग ने भी पंजाब दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम 1958 के सेक्शन 28 व कारखाना अधिनियम 1948 के सेक्शन 65 के तहत अधिसूचना जारी की है। इनके उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

श्री अग्रवाल ने बताया कि इस अवकाश को प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। शिक्षण संस्थानों सहित सरकारी कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। कारखानों में काम करने वाले वयस्क श्रमिकों को कारखाना अधिनियम, 1948 की धारा-65 के तहत छूट दी गई है। बताया गया कि दिल्ली में काम करने वाले कर्मचारी जो हरियाणा के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें भी सवेतन अवकाश दिया जाएगा। इस संबंध में आयुक्त (श्रम) कार्यालय, दिल्ली सरकार द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया हैं।

इसी प्रकार, पंजाब, यूटी चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों ने भी अपने सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से अपने संबंधित राज्य में काम करने वाले हरियाणा के पंजीकृत मतदाताओं के लिए 5 अक्टूबर, 2024 को सवेतन अवकाश देने की अधिसूचना जारी की है, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कर सकें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सभी पात्र मतदाताओं को इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और 5 अक्टूबर, 2024 को अपना वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

 

Tags: Pankaj Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana , Haryana Legislative Assembly Elections

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD