Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

गुरजीत सिंह औजला बने पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस कमेटी के सदस्य

पहले बने थे वेलफेयर आफ अदर बैकवर्ड क्लासेस कमेटी के सदस्य

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Sep 2024

Last updated on: Sep 27, 2024, 00:00 IST

सांसद गुरजीत सिंह औजला को लोकसभा स्पीकर की ओर से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें लोकसभा की पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इससे पहले सांसद औजला को वेल्फेयर आफ अदर्स बैकवर्ड क्लासेस का सदस्य नियुक्त किया गया था। सांसद औजला ने इस नियुक्ति के लिए स्पीकर और कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद किया है।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है इसके लिए वो तनदेही से काम करेंगे। लोगों का भला और देश का विकास ही उनका सपना है जिसके लिए वो हमेशा काम करते रहते हैं।सांसद औजला ने कहा कि उन पर जो भरोसा दिखाया गया है उसके लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं और नई योजनाओं पर काम करते रहेंगे ताकि उनके क्षेत्र का विकास हो।

सांसद औजला ने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के सदस्य विभिन्न मुद्दों की जांच करके रिपोर्ट देते हैं।जिसके लिए वो आज से ही काम शुरू करेंगे। सांसद औजला ने कहा कि इससे पहले उन्हें लोकसभा की बैकवर्ड क्लासेस का सदस्य नियुक्त किया गया था जिसके लिए भी वो काम कर रहे हैं और जल्द ही अच्छे नतीजे नजर आयेंगे । 

उन्होंने कहा कि  बैकवर्ड क्लासेस के वेलफेयर के लिए वह हमेशा से ही वचनबद्ध रहे हैं और देश का विकास हर वर्ग के विकास के साथ ही संभव है।  लोकसभा की इन  कमेटी के जरिए वो कई योजनाओं पर काम कर सकते हैं और अपने क्षेत्र के साथ – साथ देश के लिए भी विकास की योजनाएं बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से कई य़ोजनाएं लोगों के भले के लिए चलाई जाती हैं जिन्हें ग्राउंड लेवल तक पहुंचाना बहुत जरुरी है इसके लिए वह संपूर्ण कोशिश करेंगे।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD