Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

धान की खरीद के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह तैयार

मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: अनुराग वर्मा

Anurag Verma, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Sep 2024

Last updated on: Sep 26, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की ओर से धान की खरीद निर्विघ्न व सुचारू रूप से संपन्न करने के निर्देशों के तहत पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने आज सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित खरीद एजेंसियों और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली खरीद प्रक्रिया के सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं।

मुख्य सचिव श्री वर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार के प्रयासों और मुंबई में की गई पैरवी के चलते, पंजाब को खरीफ मंडीकरण सीजन 2024-25 के लिए अक्टूबर 2024 के अंत तक धान की खरीद के लिए 41,339.81 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा (कैश क्रेडिट लिमिट) जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के तहत, पंजाब सरकार मंडियों में किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी और किसानों को उनके बैंक खातों में तुरंत भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे 17 प्रतिशत तक नमी वाला धान मंडियों में लेकर आएं ताकि खरीद नियमों के अनुसार उनकी फसल की तुरंत खरीद की जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि उन्होंने एफ.सी.आई. की सी.एम.डी. वनीता शर्मा से भी बातचीत की है, जिन्होंने यह आश्वासन दिया कि धान खरीद सीजन के दौरान पंजाब के मिलर्स को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन के साथ बैठक में उनके मुद्दे केंद्र सरकार के सामने उठाने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री से बात कर एफ.सी.आई को चावल की डिलीवरी के लिए आवश्यक स्थान बनाने के निर्देश देने की मांग की गई थी। बैठक के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक पुनीत गोयल ने जानकारी दी कि सीजन के दौरान 185 लाख मीट्रिक टन धान की संभावित खरीद के लिए 5 लाख बेल्ज(बारदाने की गांठों) की आवश्यकता है, जिनमें से विभाग ने अब तक 4.74 लाख बारदानो की गांठों का प्रबंध कर लिया है और शेष 35 हजार अन्य गांठों का इंतजाम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

श्री अनुराग वर्मा ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को मंडियों में किसानों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर और एस.डी.एम्ज स्वयं मंडियों का लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक धान की कटाई के लिए कंबाइन मशीनों के इस्तेमाल पर पाबंदी के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

इस बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग, पंजाब वेयरहाउस कारपोरेशन के एम.डी.कंवलप्रीत बराड़, पंजाब मंडीकरण बोर्ड के सचिव रामवीर सिंह, पनसप की एमडी सोनाली गिरी, विभाग के निदेशक पुनीत गोयल और मार्कफेड के एम.डी. गिरिश दयालन भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Anurag Verma , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD