Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गठबंधन की सरकार में दलित एवं पिछड़ा वर्ग से होंगे एक-एक उपमुख्यमंत्री : कुमारी मायावती

उचाना में चौ. देवीलाल की जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस रैली में इनेलो-बसपा ने दिखाई सियासी ताकत

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD, Uchana, Jind, Mayawati, BSP, Bahujan Samaj Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उचाना/जींद , 25 Sep 2024

Last updated on: Sep 25, 2024, 00:00 IST

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती का कहना है कि हरियाणा में इस विधानसभा चुनाव में इनेलो-बसपा की सरकार बनेगी और चौ. अभय सिंह चौटाला मुख्यमंत्री बनेंगे। मायावती ने ऐलान किया कि गठबंधन की सरकार में दलित समाज और अन्य पिछड़ा वर्ग से एक-एक उपमुख्यमंत्री भी बनाया जाएगा। 

मायावती ने कांग्र्रेस एवं भाजपा को आरक्षण विरोधी दलों की संज्ञा देते हुए कहा कि आरक्षण को बचाने के लिए ऐसे दलों को सत्ता से दूर करना जरूरी है। मायावती ने हरियाणा की धरती से केंद्र सरकार से जातीय जनगणना करने की भी मांग की। हरियाणा के उचाना की अनाजमंडी में चौ. देवीलाल की 111वीं जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस रैली में उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए मायावती ने चौ. देवीलाल को किसान-कमेरे का मसीहा बताते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अॢपत किए।

इस अवसर पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आंनद, बसपा हरियाणा-पंजाब के प्रभारी, रणधीर बैनीवाल, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, बसपा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल टीगड़ा, प्रकाश भारती, सुनैना चौटाला, आदित्य चौटाला, अर्जुन चौटाला सहित गठबंधन के सभी उम्मीदवार मौजूद रहे। रैली में अपने करीब 39 मिनट के भाषण में मायावती कांग्र्रेस को बाबा साहेब अम्बेडकर की नीतियों का विरोधी बताते हुए कहा कि बाबा साहेब को विलंब से भारत रतन दिया गया, ङ्क्षजसकी कसूरवार और जिम्मेदार कांग्रेस ही है।

मायावती ने कहा कि चौ. देवीलाल ने जहां किसान-कमेरे के लिए संघर्ष किया तो वहीं वे आपात्तकाल के अलावा स्वतंत्रता आंदोलन में भी जेल में गए। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में अधिकांश समय कांग्रेस की सरकारें रहीं। देश में सर्वसमाज, अल्पसंख्याकों एवं अति पिछड़े वर्गों का वांछित उत्थान हीं हुआ है। अभी हाल में सुप्रीम कोर्ट की ओर से आरक्षण संबंधी सिफारिश के संदर्भ में मायावती ने कहा कि अब यह राज्य सरकारों के अधीन है कि वे आरक्षण के संदर्भ में फैसला ले। 

यह आरक्षण को खत्म करने की प्रक्रिया है। ऐसे में यदि हरियाणा में जनता गठबंधन की सरकार बनाती है तो आरक्षण को बचाया जा सकता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर आरक्षण खत्म करने की बात कहते हैं और भारत में आरक्षण के पक्षधर की बात करते हैं। दरअसल ऐसे लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। असल में कांग्रेस की विचारधारा दलित विरोधी है और इन्हें चुनाव में सबक सिखाना जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि आरक्षण कांग्रेस ने नहीं बल्कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की देन है। मायावती ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस किसी ने भी आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया। उन्हें उत्तरप्रदेश में 4 बार सरकार बनाने का अवसर मिला और उन्होंने विशेष अभियान चलाकर उत्तरप्रदेश में आरक्षण का कोटा पूरा किया। उन्होंने कहा कि आज किसान, वंचितों, अति पिछड़ों और दलितों की स्थिति अच्छी नहीं है। 

कांग्रेस, भाजपा सब जातिवाद की शिकार हैं। देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और हरियाणा भी इससे अछूता नहीं है। हरियाणा में कांग्रेस एवं भाजपा पूंजीपतियों एवं धन्ना सेठों की बदौलत धन-बल के जरिए सत्ता में आते हैं और फिर इन्हीं के हित में नीतियां बनाती है। बसपा एक ऐसी पार्टी है तो पूंजीपतियों या धन्ना सेठों की ताकत से नहीं बल्कि अपने कार्यकत्र्ताओं की आर्थिक ताकत से सरकार बनाती है। 

उत्तरप्रदेश में सरकार बनाई तो दलितों के लिए ऐतिहासिक काम किए। दलित बस्तियों में शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं दीं। भूमिहीनों को खेती के लिए सरकारी जमीन दी तो दलितों को दो कमरों के पक्के मकान बनाकर दिए। किसानों को गन्ने सहित  सभी फसलों पर उचित दाम दिया। पुलिस में 2 लाख नौकरियां बिना रिश्वत के देने का काम किया। ज्योतिबा फूले, छत्रपति शाहूजी महाराज, बाबा साहेब अम्बेडकर, कांशीराम के मान-सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन किया। अब हरियाणा में भी गठबंधन की सरकार बनाना जरूरी है।

किसान खुशहाल तो देश मालामाल: चौ. ओमप्रकाश चौटाला

तबीयत नासाज होने के बावजूद 90 वर्षीय इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला रैली में उमड़े जनसैलाब से बेहद प्रसन्न नजर आए और उन्होंने बैठे-बैठे वक्तव्य देने की बजाय खड़े होकर भीड़ को संबोधित किया। चौ. ओमप्रकाश  चौटाला ने कहा कि जितने लोग सभा स्थल में बैठे हैं, उससे कहीं अधिक सडक़ों पर बाहर भी भीड़ है। चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने जींद को संघर्ष की धरती बताते हुए कहा कि चौ. देवीलाल ने अपनी राजनीतिक शक्ति को इसी धरा पर बढ़ावा दिया। 

चौटाला ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। किसान खुशहाल है तो देश मालामाल है और किसान कंगाल है तो देश का बुरा हाल है। आज किसानों को उसकी फसलों का निर्धारित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान तारमीरा, सरसों, गन्ना पैदा करता है, लेकिन लागत भी नहीं मिलती है। चीनी के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं। डीजल व पैट्रोल के दाम में इजाफा हो रहा है। किसान जिस ट्रैक्टर पर चलता है, उसमें डलने वाले डीजल के दाम हर रोज बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन जिस तेल से जहाज चलता है, उस तेल के दाम में मंदा आता है। दरअसल यह पूंजीपतियों की सरकारें हैं।

कांग्रेस कर रही है दलितों का अपमान: चौ. अभय चौटाला

इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला ने जींद की धरती को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि चौ. देवीलाल ने भी यही से अपना राजनीतिक संघर्ष शुरू किया और किसान-कमेरे के हित में कदम उठाए। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। इस वजह से नशा भी बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था चौपट होकर रह गई है। किसानों ने 13 माह तक आंदोलन किया और 750 से अधिक किसान शहीद हो गए। 

अभय चौटाला ने कहा कि किसानों के आंदोलन में वे कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहे। कांग्रेस भी किसान एवं दलित विरोधी है। कांग्रेस में ही दलितों का अपमान हो रहा है और यही वजह है कि आज कांग्रेस हाशिए पर चली गई है। कांग्रेस के 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 6 हजार पैंशन और 100-100 गज के प्लांट गारंटियों को अभय चौटाला ने लॉलीपाप बताते हुए कहा कि बसपा-इनेलो की सरकार बनने पर पहली कलम से ही वे सभी वादे पूरे करेंगे। 

अभय चौटाला ने कहा कि 37 साल पहले चौ. देवीलाल ने बुजुर्गों की 100 रुपए पैंशन की थी। उससे पहले जब चौ. देवीलाल प्रदेश भर में न्याय युद्ध चला रहे थे तो वे 100 रुपए पैंशन और किसानों के कर्ज माफी की बात कहते थे। तब के मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल कहते थे यह मुमकिन नहीं है। चौ. देवीलाल की सरकार बनी तो उन्होंने केबिनेट में यह बिल पास करवाया और बाद में अपने प्रधान सचिव को बुलाकर कांग्रेस पर 100 रुपए पैंशन व कर्ज माफी लिखवाया और नीचे दस्तख कर दिए चौ. देवीलाल। 

अभय चौटाला ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर वे 7500 रुपए पैंशन देंगे। महिलाओं को मुफ्त सिलैंडर देने के साथ-साथ प्रति माह 1100 रुपए रसोई खर्च के लिए दिए जाएंगे तो चौ.देवीलाल आवास योजना के तहत सभी गरीबों को 100-100 गज के प्लांटों पर पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों, आंगनवाड़ी वर्कर्स को पक्का किया जाएगा। 

नरेगा मजदूरों को पूरे साल काम देने के साथ ही प्रतिदिन 600 रुपए मजदूरी दी जाएगी। अभय चौटाला ने कहा कि जनता आज पोर्टल से परेशान हैं। हम पोर्टल बंद करेंगे और राशन कार्ड के जरिए सुविधाएं दी जाएंगी। अभय चौटाला ने कहा कि महिलाओं के लिए गांवों में सत्संग भवन बनाकर दिए जाएंगे। 

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD , Uchana , Jind , Mayawati , BSP , Bahujan Samaj Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD