Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शहर-गांव, गरीबी-अमीरी, लिंग भेद और जात-पात की दीवारें समाप्त करने के लिए शिक्षा ही एकमात्र साधन है : अनुराग वर्मा

मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया

Anurag Verma, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS,Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Showkat Ahmad Parray, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 07 Sep 2024

Last updated on: Sep 07, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने कहा है कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है, जो गांव-शहर, गरीबी-अमीरी, लिंग भेद और जात-पात की दीवारों को समाप्त कर सकता है। मुख्य सचिव आज अपने पैतृक गांव चलैला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपने पिता स्वर्गीय प्रो. बी.सी. वर्मा की पवित्र स्मृति में स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को वर्दियां बांटने पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती नवदीप वर्मा और पुत्र आयान वर्मा भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों के लिए कॉमर्स स्ट्रीम की शुरुआत भी करवाई।

विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान, मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने शिक्षा के महत्व के बारे में अपने परिवार का उदाहरण देते हुए बताया कि शिक्षा के कारण ही उनके परिवार में दो पीढ़ियों के बीच बड़ा बदलाव आया है। श्री वर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे पढ़ाई पर अधिक से अधिक ध्यान दें ताकि कोई भी छात्र गांव चलैला से निकलकर बड़ी-बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आपकी पहुंच की कोई सीमा नहीं होगी और आपकी की गई मेहनत पर भगवान भी अपनी कृपा करेंगे।

श्री वर्मा ने अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए कहा कि उनके दादा जी पटवारी थे और वह कानूनगो बने, उनके पिता प्रो. बी.सी. वर्मा गांव के स्कूल में पांचवीं कक्षा तक पढ़े और फिर पटियाला से आगे की पढ़ाई कर केमिस्ट्री के प्रोफेसर बने, फिर कॉलेज के प्रिंसिपल भी बने। उनकी माता जी भी अंग्रेजी की अध्यापक और प्रिंसिपल बनीं। श्री वर्मा ने बताया कि उनके माता-पिता की बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की सोच और ईश्वर की कृपा से ही वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर आज मुख्य सचिव के पद पर पहुंचे हैं।

श्री अनुराग वर्मा ने बताया कि उनके पिता प्रो. बी.सी. वर्मा चलैला स्कूल के विद्यार्थियों को अपनी क्षमता अनुसार वर्दियां और अन्य वस्त्र देते रहते थे। अब उन्होंने उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके पहले बरसी के मौके पर जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए वर्दियां, बैग और किताबें देने का प्रयास किया है। मुख्य सचिव ने इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की और कार्यक्रम की तैयारी के लिए शिक्षकों को विशेष सराहना भी दी।

अपने गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए, मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने गांववासियों की मांग पर गांव के स्टेडियम और लाइब्रेरी के लिए डिप्टी कमिश्नर को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच है कि पंजाब के युवाओं को नशों से दूर रखा जाए, इसलिए राज्य के गांवों में स्टेडियम और लाइब्रेरियां विकसित की जा रही हैं। मुख्य सचिव ने अपने परिवार के साथ अपनी पैतृक हवेली भी देखी और भावुक होकर पुरानी यादों को ताजा करते हुए गांव के बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। गांववासियों, पंचायत, स्कूल और जिला प्रशासन द्वारा मुख्य सचिव का विशेष सम्मान भी किया गया।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे, एसएसपी डॉ. नानक सिंह, एसपी सरफराज आलम, एडीसी (ज) कंचन, एसडीएम अरविंद कुमार, स्कूल के प्रिंसिपल करमजीत सिंह, संजीव पुरी, गांववासी राम सिंह, जसविंदर सिंह, जगमोहन मलिक, गुरमुख सिंह, जसविंदर सिंह, बलबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, ट्विंकल, अवतार सिंह, उगर सिंह, दीपक कुमार और अन्य गांववासी, स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी भी मौजूद थे।

 

Tags: Anurag Verma , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Showkat Ahmad Parray , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD