Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते तहसीलदार और ड्राइवर को किया काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Dera Baba Nanak
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Sep 2024

Last updated on: Sep 06, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चलाए गए भ्रष्टाचार रोधी अभियान के तहत शुक्रवार को डेरा बाबा नानक के तहसीलदार लखविंदर सिंह को उनके ड्राइवर समेत 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को सुखदेव सिंह सोही निवासी गांव मनसूर, तहसील डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर, जो अब अमृतसर जिले के गांव रमदास में रह रहा है, की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि अजायब सिंह निवासी ढंडोवाल शाहकोट, जिला जालंधर ने उसके खिलाफ जमीन विवाद से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसकी जांच उक्त तहसीलदार को करनी थी। इस दौरान सुखदेव सिंह सोही ने गांव रत्ता निवासी दिलबाग सिंह नंबरदार को साथ लेकर उक्त तहसीलदार से मुलाकात की, तो तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में सुखदेव सिंह सोही का पक्ष लेने के बदले दिलबाग सिंह के माध्यम से 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त तहसीलदार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस मौके पर उक्त तहसीलदार ने रिश्वत के रूप में प्राप्त रकम अपने ड्राइवर को थमा दी और विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने ड्राइवर को भी रिश्वत की रकम रखने के लिए साथी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Dera Baba Nanak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD