Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

पानीपत में आम आदमी पार्टी का व्यापारियों संग टाउन हॉल कार्यक्रम

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान को हरियाणा के व्यापारीयों ने बताई समस्याएँ और दिए सुझाव

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Panipat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 01 Sep 2024

Last updated on: Sep 01, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार भगवंत मान और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने रविवार को पानीपत में आयोजित टाउन हॉल कार्यक्रम में व्यापारियों से विचार साझा किए। इस दौरान व्यापारियों ने भगवंत मान से सवाल जवाब किए, अपनी समस्याएं बताई और सुझाव दिए। व्यापारियों ने पूछा कि पंजाब में एनओसी की प्रक्रिया को कैसे सरल किया? पूरे हरियाणा में बिजली की बहुत बड़ी समस्या है बिजली के बहुत हाई रेट हैं और पावर कट बहुत ज्यादा हैं, जिससे इंडस्ट्री प्रभावित होती है? 

जीएसटी के टैक्स स्लैब टैक्सटाइल के लिए एक ही होने चाहिए? और जीएसटी पोर्टल को सरल करने की जरूरत है। स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज को और सहयोग व बल देने की जरूरत है, इसके लिए पंजाब में क्या किया जा रहा है? हरियाणा में भ्रष्टाचार बहुत हाई लेवल पर है, कोई भी परमिशन लेने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम और कई सारी बिजनेस सर्विसेज के लिए इन सभी जगहों पर बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। जिससे व्यापारियों को बहुत सारी दिक्कतें आती हैं। 

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि ये कोई राजनीतिक रैली नहीं है। व्यापारियों के साथ ये परेशानियां केवल हरियाणा की नहीं हैं। यही दिक्कतें पहले पंजाब और दिल्ली की भी थी। यही दिक्कतें आज राजस्थान और मध्य प्रदेश की भी हैं। इंडस्ट्री सरकार का सबसे बड़ा कमाऊ पूत होता है और उस कमाऊ बेटे का नालायक कहा जाता है। 

उसको कई नाम दिए जाते हैं जैसे टैक्स चोर और लूट कर खा गए। जो इतने लोगों को रोजगार देते हैं उनके साथ कभी बात तो कर लो, लेकिन कोई बात ही नहीं करता। उन्होंने कहा मैं सोचता था कि ये व्यापारी लोग चुनाव के समय इन पार्टियों के पास लाल रंग की थैली लेकर क्यों जाते हैं? उस थैली में लक्ष्मी होती है। मैंने सोचा क्या इनको इनका एजेंडा पसंद होता है? 

व्यापारियों को इन पार्टियों का काई एजेंडा पसंद नहीं होता, व्यापारी केवल ये कहने के लिए जाते हैं कि यदि आपकी सरकार आ गई तो तंग मत करना। क्या सरकारें तंग करने की लिए बनती हैं? सरकारें तो सहूलियत देने के लिए बनती है। जब मैंने पजाब के व्यापारियों को बुलाया तो उन्होंने इतनी समस्याएं बताई कि बोलने को तो केवल सिंगल विंडो होती है लेकिन उसके अंदर कई विंडो होती हैं। उसके बाद हमने पंजाब में सिंगल विंडो सिंगल पेन लागू किया। 

जिसमें एक पेन से शुरू हुआ काम एक ही पेन नंबर से खत्म हो जाना चाहिए। पंजाब में व्यापारियो ने बहुत से सुझाव दिए तो हमने उनके मुताबिक पॉलिसी बनाई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त देती है। उसके लिए ये नहीं है कि किसका लाल, नीला, पीला कार्ड हो। आज पंजाब में 90% घरों का बिजली बिल जीरो आता है। 

ये काम हरियाणा में क्यों नहीं हो सकता? बिजली सोलर मार्केट में 2 रुपए 54 पैसे में मिल रही है। पंजाब सरकार ने 1100 मेगावाट का सोलर पॉवर के साथ एग्रीमेंट किया है। पंजाब में 5 थर्मल प्लांट थे दो सरकार के और तीन प्राइवेट। झारखंड के पछवाड़ा में हमारी कोल माइन है जहां से 30 लाख मीट्रिक टन कोयला एक साल में निकालते हैं। 

लेकिन केंद्र का एक नियम है कि वो कोयला केवल सरकारी थर्मल प्लांट में ही इस्तेमाल कर सकते हो। उसके बाद में सरकार ने आम आदमी पार्टी ने 540 मेगावाट का थर्मल प्लांट खरीदा। ऐसा भारत में पहली बार हुआ कि सरकार ने किसी प्राइवेट सेक्टर को खरीदा हो, नहीं तो सरकारे बेचती हैं। पंजाब में अब तीन सरकारी थर्मल प्लांट हैं। 

अभी पंजाब में साढ़े पांच रुपए में बिजली दे रहे हैं।  अब उस थर्मल प्लांट को और सस्ती बिजली देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और हरियाणा में प्रति यूनिट बिजली 10 रुपए से भी महंगी है। इन सरकारों ने पता नहीं कैसी कैसी पोलिसियां बना रखी हैं। बिजली न भी यूज करो तो भी बिजली बिल आता है। पंजाब में इंडस्ट्री एक बार फायर का एनओसी ले ले तो तीन साल तक जरुरत नहीं है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक और योजना बनाई है कि स्टांप पेपर की कलर कोडिंग कर दी। यदि किसी व्यापारी ने कहीं कोई इंडस्ट्र लगवानी है तो उनको जमीन खरीदने की जरूरत नहीं है। उस जमीन को पहले प्रस्तावित कर ले कि ये जमीन खरीदनी है और वो बेचने के लिए तैयार है। तो व्यापारी का रजिस्ट्री नहीं करानी है, पंजाब के इनवेस्ट पोर्टल पर या चंडीगढ़ में इनवेस्टमेंट का ऑफिस है वहां आ जाओ।

उस जमीन का फर्द नंबर बता दो, उसके बाद 15 दिन तक फायर, पोल्यूशन, सीएलयू, और फोरेस्ट की टीम जाएगी और देखेगी। उसके बाद खदीने वाले और बेचने वाले को चंडीगढ़ बुलाया जाएगा और ग्रीन कलर को स्टांप पेपर खरीदोगे उसमें फायर व पॉल्यूशन वालों के सभी के पैसे होंगे। यदि आपके पास ग्रीन स्टांप पेपर है तो सब कुछ पेड है। 

आम आदमी पार्टी ने हाउसिंग के लिए रेड स्टांप और खेती के लिए येलो कर दिया। आम आदमी पार्टी 15 दिन में एक ही पेन से भी काम करके देती है। यदि दिल्ली और पंजाब में ये हो सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की व्यापारियों के प्रति नियत साफ है। आम आदमी पार्टी व्यापारियों से कहती है दो यूनिट की जगह यूनिट की अनुमति ले लो लेकिन पंजाब के 500 की जगह 800 बच्चों को काम दे दो। 

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में वैट के ओटीएस का हल कर दिया। कई बार ओटीएस देकर सरकार को 500 या 1000 करोड़ का फायदा हो जाता है। बीजेपी के लिए तो केवल दो चार आदमी ही व्यापारी हैं। व्यापारी करोड़ो का सीएसआर देते हैं लेकिन वो उन पर नहीं लगाया जाता। आम आदमी पार्टी ने नियम बनाया है कि सीएसआर का 25% पैसा इंडस्टियल एरिया और सीवरेज पर लगेगा। 

अब तो मनोहरलाल खट्‌टर के पास देश का अर्बन डेवलपमेंड विभाग है, अब तो इंडस्ट्रियों को ठीक कर दें। ये समझ गए है कि जनता सब भूल जाती है इसलिए काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि हम सबको सामाजिक जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी। राजनीति में बुरे लोग इसलिए हैं क्योंकि इसमें अच्छे लोग नहीं आते। जिस उम्र में आज युवा अपने पिता से मोटरसाइकिल मांगते हैं उस समया में भगत सिंह अंग्रेजों से देश मांग रहे थे। 

इसलिए राजनीति में अच्छे लोगों को लेकर आओ। यदि अच्छे लोग विधानसभा और संसद में जाएंगे तो कानून भी अच्छे बनेंगे। अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी इसलिए बनाई है कि अच्छे लोगों को इकट्‌ठा करना है। कांग्रेस और बीजेपी में आपस में मिल चुकी हैं, इन दोनों के बीच जनता पीस रही है। अब दिल्ली और पंजाब की तहर हरियाणा में भी नई कहानी लिखनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा दिल्ली में व्यापारियों ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि वैट कम कर दो। आम आदमी पार्टी ने 12.5 में से 7% वैट कम कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने इंस्पेक्टर राज खत्म कर दिया। इस बात से अगले साल 2000 करोड़ रुपए कलेक्शन बढ़ गई। 

उन्होंने कहा कि यदि आपने वोट दे दिया तो आपके काम हरियाणा में ही हो जाएंगे नहीं तो सभी व्यापारियों को पंजाब ले जाउंगा। हम स्कूल और अस्पताल बनाने वाले लोग हैं, आपको समाज में नहीं बांटेंगे। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के गांव से उठे और दुनिया का हिला दिया। अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति की दशा और दिशा बदल दी है। 

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आज हम इस चर्चा के लिए इकट्‌ठा हुए है कि आम आदमी पार्टी व्यापारियों को किस तरह का माहौल मुहैया करवाती है और मुहैया कराने की किस तरह किया योजना हरियाणा के अंदर है। पंजाब में ढाई साल पहले इंडस्ट्री परेशान होकर पंजाब छोड़कर जा रही थी। 

क्योंकि वहां पर माकूल माहौल नहीं था। ऐसी जगह को मात्र दो ढाई साल में इतना सुविधापूर्ण बना देना कि अब नई नई इंडस्ट्रियां और व्यापारी इच्छा जता रहे हैं कि पंजाब में इनवेस्ट कर सकें। उन्होंने कहा सबसे पहली महत्वपूर्ण बात ये है कि व्यापारी को काम करने देने की आपकी इच्छा है या नहीं। जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो उससे पहले व्यापारियों को लिए बहुत मुश्किलें खड़ी की जाती थी। 

जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सरकार में आए तो उन्होंने सबसे पहले ये कहा था कि हमारी सरकार में रेड राज खत्म होगा। सरकार व्यापारियों को चोर समझकर जो काम करती है वो सोच गलत है। हम व्यापारियों के साथ दोस्त बनाकर काम करेंगे। उसके बाद दिल्ली में व्यापारियों पर रेड बंद कर दी गई। 

उन्होंने कहा कि व्यापारी सरकार को ऐसे सुझाव दे सकते हैं और ऐसे काम कर सकते हैं जिससे सरकार को भी रेवन्यू मिले और बहुत तेजी से प्रदेश प्रगति करे। पानीपत इस क्षेत्र का सबसे बड़ा इंडस्ट्री हब है।सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है कि चारों तरफ जेल की दीवारें खड़ी कर दी। जिधर से भी आपका सामान आएगा तो भी बड़ा टोल टैक्स देकर आएगा और जाएगा तो भी बड़ा टोल टैक्स देकर जाएगा। 

इसका मतलब पहले जो व्यापारियों से टैक्स ले रहे हैं उतनी सुविधाएं भी अभी तक नहीं दी हैं और साथ ही साथ चारों तरफ टोल टैक्स लगाकर व्यापारिया पर शिकंजा कस दिया है। व्यापारी न तो अपने कर्मचारियों को अच्छी सुविधाएं दे पाते हैं और न ही अपना पालन पोषण कर पाते हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Panipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD