Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

आजादी की लड़ाई में देश के विभाजन का कोई एजेंडा नहीं था, मगर कुछ नेताओं ने षड्यंत्र कर देश का बंटवारा कराया : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

बंटवारे के दंश को लाखों लोगों ने झेला, लाखों लोग मारे गए व कई प्रभावित हुए, आज स्वतंत्रता दिवस पर उन लोगों को भी याद करने का दिन है : मंत्री अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Independence Day, 15 August, 78th Independence Day, Independence Day of India, Tringa, Har Ghar Tringa
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 15 Aug 2024

Last updated on: Aug 15, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आज के दिन हम 300 साल की गुलामी से स्वतंत्र हुए, जब आजादी की लड़ाई लड़ी गई उसमें विभाजन का कोई एजेंडा नहीं था। उसमें सारे भारत को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी गई थी। मगर, कुछ नेताओं ने षड्यंत्र करके भारत व बंगाल का 20 प्रतिशत हिस्सा धर्म के आधार पर पाकिस्तान को दे दिया और इसका अंजाम लाखों लोगों ने इसे भुगता।

श्री विज आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बाला छावनी स्थित कोहाट धर्मशाला में ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंटवारे में दस लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई। कई माताओं और बहनों के साथ चरित्र हनन हुआ, लहलहाते खेत, कारोबार छोड़कर लोगों को भागना पड़ा। 

लोग गाड़ियों की छतों पर चढ़कर आए, किस प्रकार खेतों में लोग भागते नजर आए, किस प्रकार उन्हें काटा गया। आज का दिन उन लोगों को भी याद करने का दिन है जिन्होंने कुर्बानी दी। आज स्वतंत्रता दिवस है, मगर आज जिन्होंने मूर्खता की उसका भी दिन है और आज आगे चलने व सोचने का भी दिन है। 

आज का दिन भविष्य के रास्ते का दिन है, आज भारत को 2047 तक  विकसित भारत बनाने का दिन है। आज जिन्होंने सीमाओं पर रक्षा कर रहे है उन्हें भी याद करने का दिन है। आज ने 1965, 1971 व कारगिल युद्ध में योगदान देने वाले शहीदों को भी याद करने का भी दिन है।

उन्होंने कहा कि अम्बाला से 1857 में आजादी की लड़ाई शुरू हुई, आज उन शहीदों को भी याद करने का दिन है। सन 1857 के शहीदों की याद में हम अम्बाला छावनी में 500 करोड़ रुपए की लागत से शहीद स्मारक को बना रहे हैं। आज भविष्य को भी याद करने का दिन है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। 

हमारी शिक्षा, ढांचा, व्यवस्था आगे बढ़े आज उसे भी याद करने का दिन है। हमें आज संकल्प लेना है कि हम भविष्य में अपने देश को विकसित भारत बनाएंगे। हमें शपथ लेनी चाहिए हम अपनी नीतियां ऐसी बनाएं, जिससे देश आगे बढ़े और 2047 तक विकसित भारत का सपना पूर्ण हो।

नेता जी सुभाष चंद्र बोस को नमन कर सुभाष पार्क के समक्ष पूर्व मंत्री अनिल विज ने तिरंगा फहराया

इससे पहले, पूर्व मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क के समक्ष भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। पार्क में नेता जी की प्रतिमा के समक्ष उन्होंने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन व सैल्यूट किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज भारी बरसात में भी इतने सारे लोगों का यहां आकर स्वतंत्रता दिवस मनाना उनके देश-प्रेम की भक्ति का प्रमाण सिद्ध करता है। 

हम अनेकों वर्षों से सुभाष पार्क के समक्ष तिरंगा फहराते आ रहे हैं और आज के दिन हमने क्या खोया, क्या पाया और हमारी आगे के लिए क्या दिशा है। आज स्वतंत्रता दिवस 2047 में विकसित भारत के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है।

देश को आजादी दिलाने में नेता सुभाष चंद्र बोस की बड़ी भूमिका : अनिल विज

श्री विज ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस की देश को आजादी दिलाने में बहुत बड़ी भूमिका है। अंग्रेज सरकार जिसके शासन में सूरज डूबता नहीं था, अंग्रेजों के खिलाफ शास्त्र उठाते हुए सेना बनाना व युद्ध करना यह नेता जी ने किया जिसको भुलाया नहीं जा सकता। सबसे पहले इस देश की धरती पर अंडेमान-निकोबार में आजाद भारत की सरकार बनाना यह नेताजी ने किया। 

इसलिए उन्होंने जब पार्क बनाया तो उसका नाम सुभाष चंद्र बोस पार्क रखा। इससे पहले, सुभाष पार्क और कोहाट धर्मशाला में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री अनिल विज ने दोनों स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों की हर टीम को 21-21 हजार रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की।

इस अवसर पर भाजपा नेता जसबीर जस्सी, संजीव सोनी बब्बू, किरणपाल चौहान, विजेंद्र चौहान, ललित चौधरी, ललता प्रसाद, ओम सहगल, सोम चोपड़ा, रामबाबू यादव, नरेंद्र राणा, बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, फकीरचंद सैनी, अजय बवेजा, सुरेंद्र तिवारी, बलकेश वत्स, रणधीर पंजोखरा, प्रमोद लक्की, राज कुमार राजा, आशीष अग्रवाल, इकबाल ढांडा, सुभाष शर्मा, राजू बाली, अमरनाथ आहूजा, दिनेश आहूजा, राजेंद्र नागपाल, संजीव आहूजा, हिमांशु बत्तरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।

"There was no agenda for the country's partition in the struggle for independence, but some leaders conspired and caused the division of the country" - Former Home Minister Anil Vij

"Millions of people suffered from the pain of partition; many were killed, and many were affected. Today, on Independence Day, it's a day to remember those people as well" - Anil Vij

Ambala

Former Home and Health Minister of Haryana, Sh. Anil Vij said that today we celebrate the day we were freed from 300 years of slavery. The struggle for independence had no agenda for partition, it was struggled to liberate the entire country. However, some leaders conspired to give 20% part of India and Bengal, based on religion, to Pakistan, and millions of people suffered its consequences.

Vij was addressing a gathering at Kohat Dharamshala in Ambala Cantonment after hoisting the flag on the occasion of Independence Day. He said that ten lakh (1 million) people lost their lives during the partition. Many mothers and sisters suffered assaults on their dignity, and people had to leave their flourishing farms and businesses behind. 

People climbed on train roofs to escape; many were seen fleeing through fields and being slaughtered. Today is a day to remember those who made sacrifices. Today is Independence Day, but it's also a day to remember those who acted foolishly, and a day to look ahead. 

Today is a day to pave the way for the future; a day to work towards making India a developed nation by 2047. Today is also a day to remember those who protect our borders. We should remember the martyrs who contributed to the 1965, 1971 and Kargil wars.

He said that the struggle for independence began from Ambala in 1857 and today is a day to remember those martyrs as well. In memory of the martyrs of 1857, a memorial is being built in Ambala Cantonment at a cost of ₹500 crores. 

Today is also a day to think about the future. Our Prime Minister Narendra Modi has pledged to make India a developed country by 2047. Today is a day to remember how our education, infrastructure and systems should move forward. 

We must resolve today that we will make our country a developed India in the future. We should take an oath to formulate policies that advance the nation and fulfill the dream of a developed India by 2047.

Paying tributes to Netaji Subhash Chandra Bose, former minister Anil Vij hoisted the tricolor in front of Subhash Park

Earlier, former minister Anil Vij hoisted the tricolor in front of Subhash Park at a program organized by the Bharatiya Janata Party in Ambala Cantonment. He paid floral tributes and saluted Netaji's statue in the park.

While speaking to media persons, he said that despite the heavy rain, the large turnout to celebrate Independence Day here shows the people's dedication to their country. We have been hoisting the tricolor in front of Subhash Park for many years and today is a day to reflect on what we have lost, what we have gained and the direction we should take moving forward. 

Today, Independence Day is being celebrated with the resolve of a developed India by 2047. Anil Vij also emphasized the significant role of Netaji Subhash Chandra Bose in securing India's freedom. Vij said that Netaji Subhash Chandra Bose played a crucial role in freeing the country. 

Forming an army and waging war against the British, whose empire was said to never set, was a feat that cannot be forgotten. The first government of free India on Indian soil was established by Netaji in the Andaman and Nicobar Islands. That is why the park was named Subhash Chandra Bose Park.

Earlier, former minister Anil Vij was warmly welcomed at both Subhash Park and Kohat Dharamshala. He also announced a donation of ₹21,000 from his discretionary fund to each team of children who performed cultural programs at both locations.

On this occasion, BJP leaders Jasbir Jassi, Sanjeev Soni Babbu, Kiranpal Chauhan, Vijendra Chauhan, Lalit Chaudhary, Lalta Prasad, Om Sehgal, Som Chopra, Rambabu Yadav, Narendra Rana, BS Bindra, Shyam Sundar Arora, Fakirchand Saini, Ajay Baveja, Surendra Tiwari, Balkesh Vats, Randhir Panjokhra, Pramod Lucky, Raj Kumar Raja, Ashish Agarwal, Iqbal Dhanda, Subhash Sharma, Raju Bali, Amarnath Ahuja, Dinesh Ahuja, Rajendra Nagpal, Sanjeev Ahuja, Himanshu Batra, and many party workers and others were present.

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Independence Day , 15 August , 78th Independence Day , Independence Day of India , Tringa , Har Ghar Tringa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD