Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पटौदी विधानसभा में 87 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Sanjay Singh, Kanwar Sanjay Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटौदी , 10 Aug 2024

Last updated on: Aug 10, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पटौदी विधानसभा में 184 करोड़ रुपये की लागत की 87 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग)द्वारा 70 लाख 48 हजार को लागत से तेलपुरी के लिए लिंक रोड, 46 लाख 55 हजार की लागत से हेली मंडी मेहचाना रोड से गांव पालड़ी, 26 लाख की लागत से बिरहेड़ा सिवाड़ी रोड से ढाणी सुंदरपुर, 10.58 लाख की लागत से बिरहेड़ा सिवाड़ी रोड से गांव पालड़ी, 78.62 लाख की लागत से दौलताबाद से खोड़ रोड के सुदृढ़ीकरण, 8.97 लाख की लागत से मौजाबाद से जटौली रोड से डाडावास मार्ग के सुदृढ़ीकरण, 66.99 लाख रुपए की लागत से पटौदी रोड से पहाड़ी तक, 12.77 लाख की लागत से हेली मंडी फर्रुखनगर रोड मेहचाना से गांव खुरमपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण, 28.72 लाख रुपए की लागत से गांव गढ़ी नत्थे खां तक आंतरिक रोड, 12.37 लाख की लागत से खेतियावास से जीपीएस खेतियावास मार्ग, 62.79 लाख की लागत से इंछापुरी मंदिर रोड, 56.6 लाख की लागत से दौलताबाद से खोड़ मार्ग, 28.81 लाख की लागत से ग्राम मालाहेड़ा से लोहचब, 35.63 लाख की लागत से रेवाडी-पटौदी रोड से लोहचब मार्ग, 32.37 लाख की लागत से ढाणी शंकरवाली तक सडक़ मार्ग, 68.97 लाख की लागत से चांदला डूंगरवास तक सडक़ मार्ग, 47.89 लाख रुपए की लागत से जोनियावास गांव में मिडिल स्कूल मार्ग, 47.61 लाख की लागत से मालपुरा वाया (पटौदी, सफेदनगर और मुमताजपुर) जंक्शन, 62.65 लाख  की लागत से नूरपुर बहोड़ा तक एचएनपीपी रोड के सुदृढ़ीकरण व 5.12 करोड़ की लागत से होडल- पटौदी- पाटोदा मार्ग पर 12 किलोमीटर की लंबाई में कंक्रीट कार्य की प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की पूर्ण हो चुकी 18 परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। जिसमें 51.28 लाख की लागत से ढाणी रामजी लाल का लिंक रोड, 1.28 करोड़ रुपए की लागत से ढाणी रामकरण लिंक रोड, 2.24 करोड़ रुपएकी लागत से हेलीमंडी फरूखनगर रोड से बिरहेड़ा सिवाड़ी रोड जाहदपुर तक सडक़ मार्ग का सुदृढ़ीकरण, 46.53 लाख की लागत से ताज नगर से जोनियावास लिंक रोड, 81.85 लाख रुपए की लागत से गुरूग्राम-पटौदी-रोड से ढाणी प्रेम नगर, 97.55 लाख रुपए की लागत से लिंक रोड से चांद नगर ढाणी, 71.71 लाख रुपए की लागत से गुरूग्राम-पटौदी-रोड से गांव बाबरा बाकीपुर मार्ग, 27.65 लाख रुपए की लागत से सांपका मार्ग, 18.83 लाख रुपए की लागत से गुरुग्राम-पटौदी-रोड से जोड़ी खुर्द, 28.30 लाख रुपए की लागत से गुरुग्राम-पटौदी-रोड से जनौला मार्ग, 28.30 लाख रुपए की लागत से ततारपुर लिंक रोड,  60.44 लाख रुपए की लागत से राठीवास भुडक़ा मार्ग, 2.21 करोड़ रुपए की लागत से मौजाबाद से जटौली वाया जटशापुर मार्ग, 2 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से जसात खोड़-नानू कलां मालाहेड़ा सडक़ मार्ग, 49 लाख 60 हजार रुपए की लागत से  मौजाबाद जैतपुर रहनवा मार्ग, एक करोड़ 56 लाख की लागत से  गुरुग्राम-पटौदी-सडक़ से बलेवा होते हुए गांव महनियावास सडक़ मार्ग सहित होडल-नूह-पटौदी-पाटोदा मार्ग से ढाणी अहिरा वाया फरीदपुर कारोला सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण की पूर्ण हो चुकी प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

समारोह में मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के तहत जनोला से घोसगढ़ को जोडऩे वाली सडक़ का शिल्यान्यास व लोहारी से कारोला सडक़ मार्ग का उद्घाटन भी किया। इसी क्रम में नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी  में 3 करोड़ 56 लाख से निर्मित बाल भवन का निर्माण, 6.21 करोड़ की लागत से बनाया गया सेक्टर एक में फायर स्टेशन का उद्घाटन व 2.49 करोड़ की लागत से गांव हेड़ाहेड़ी में सर छोटूराम ऑडिटोरियम के निर्माण का शिल्यान्यास शामिल है। इसी प्रकार 26 करोड़ की लागत से निर्मित नगर निगम मानेसर में गांव सिकंदरपुर, बढ़ा, नवादा फतेहपुर, नखडोला, नैनवाल, कासन, में विभिन्न गालियों, मेन रोड, सामुदायिक भवन आदि विकास कार्यों का उद्घाटन व 42 करोड़ 30 लाख की लागत से गांव मानेसर में गौशाला का शेड, नैनवाल में वृद्धाश्रम, कासन में स्टेडियम, व सामुदायिक भवन, जॉन 2,6 व 7 के सभी गांवो में शमशान घाटों का जीर्णोद्धार सहित निगम क्षेत्र में सभी गांवो में एलईडी लाइट लगाने की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 4 करोड़ 11 लाख की लागत से शेरपुर माइनर का हेड से टेल तक पुनर्वास (किमी 8.576) जिसमें 04 पुलों की मरम्मत/पुनर्निर्माण का शिलान्यास व 22 करोड़ 80 लाख की लागत से बास पदमका गांव से सिवाड़ी तक इंदौरी नदी के पुनरुद्धार के लिए पुनर्भरण आदि प्रमुख परियोजना का उद्घाटन शामिल है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Sanjay Singh , Kanwar Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD