Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कृषि मंत्री कंवरपाल ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, किया मौके पर समाधान

Haryana Agriculture and Farmers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जगाधरी , 10 Aug 2024

Last updated on: Aug 10, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कंवरपाल ने नगर निगम जगाधरी कार्यालय झंडा चौक में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही उनका समाधान किया। कृषि मंत्री श्री कंवरपाल ने आज जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनते ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करें। जनता दरबार में ज्यादातर शिकायत गली, बिजली की तारें हटवाने, बिजली के खंभे लगवाने व ट्यूबवेल लगवाने की की थी।

मंत्री ने इस मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर जिले में काम किया है। किसी के साथ राजनीतिक भेदभाव नहीं किया गया और न ही क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया है। हरियाणा पूरे देश में भाई-भतीजावाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद के लिए बदनाम था। पूर्व सीएम श्री मनोहर लाल ने इस व्यवस्था को बदला और प्रदेश की जनता को  पारदर्शी सरकार दी और अब मुख्यमंत्री नायब सैनी उन्ही नीतियों को आगे बढ़ाते हुए रोजाना जन हित के फैसले ले रहे है। 

आज हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हुआ है। पहले जो सरकार के नजदीकी होते थे, केवल उन्हें लाभ मिलता था। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि पात्र व्यक्ति को उसका हक मिले। यह आम हरियाणवी की सरकार है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विपुल गर्ग, पूर्व सीनियर मेयर प्रवीन शर्मा और डीएमसी नगर निगम विजय पाल यादव मौजूद रहे।

Haryana Agriculture and Farmers' Welfare Minister Kanwar Pal holds Janta Darbar at Jagadhri

Jagadhri

Haryana Agriculture and Farmers' Welfare Minister, Sh. Kanwar Pal today listened to people's problems and resolved them on the spot at the Janta Darbar held at the Jagadhri Municipal Corporation office, Yamunanagar.

The Minister directed the officers to prioritise and address as many of the issues and complaints as possible. The majority of complaints at the Janta Darbar were about removing alleyway obstructions, relocating electric wires, installing electric poles, and setting up tube wells.

Sh. Kanwar Pal said that the present state government has ensured equitable and holistic development in every district. There has been no political bias or promotion of regionalism. Once nepotism, casteism, corruption, and regionalism was there in Haryana.

Former Chief Minister, Sh. Manohar Lal changed this system and provided the people of the state with a transparent government. Now, Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini is continuing these policies and making decisions in the public interest. 

Today, every section of society is assured of benefiting from the government's schemes. Previously, only those close to the government benefited, but Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini led government has ensured that deserving individuals receive their rights.

 

Tags: Kanwar Pal , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD