Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आरटीसी भोंडसी में प्रशिक्षु सपाहियों के बैच नंबर-90 का दीक्षांत समारोह आयोजित, 978 प्रशिक्षु सिपाही हुए जनसेवा में समर्पित

इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर तपन कुमार डेका ने मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत, परेड टुकड़ियों का किया निरीक्षण

Shatrujeet Kapur, Haryana Police, Haryana, DGP Haryana, Haryana Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोंडसी (गुड़गांव) , 27 Jul 2024

Last updated on: Jul 27, 2024, 00:00 IST

पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र भौंडसी में प्रशिक्षु सिपाहियों के बैच न. 90/एच.पी.ए. का आज दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दीक्षांत समारोह में 978 प्रशिक्षु सिपाही देश सेवा की शपथ लेने के बाद हरियाणा पुलिस में शामिल हो गये हैं। दीक्षांत समारोह में इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर तपन कुमार डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर परेड टुकङियों का निरीक्षण कर सलामी ली । 

समारोह में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में ''साइबर क्राईम स्वच्छता एवं जागरूकता और शिष्टाचार” नामक बुकलेट का विमोचन किया गया। दीक्षांत समारोह में इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर तपन कुमार डेका ने कहा कि पुलिस की नौकरी एक व्यवस्था न होकर जनसेवा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अत्यंत चुनौती पूर्ण पुलिस सेवा को अपने जीवन यापन का जरिया बनाया है और अपना प्रशिक्षण कुशलतापूर्वक पूरा किया है। 

उन्होंने प्रशिक्षुओ से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आपकी वास्तविक परीक्षा अब शुरू होगी और मुझे उम्मीद है कि आप पूर्ण जज्बे के साथ अपने दायित्वों को निभाएगें। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रशिक्षुओ के अभिभावको को अपनी शुभकामनाये दी जिन्होने अपने बेटों को पुलिस सेवा के लिये प्रेरित किया। उन्होंने समारोह में प्रशिक्षण के दौरान अपनी क्षमताओ व दक्षताओ का कुशलतापूर्वक प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले सिपाहियो व उनके अभिभावको को बधाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। 

उन्होंने इस मौके पर आरटीसी भोंडसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी भव्य समारोह के आयोजन के लिए बधाई दी। दीक्षांत समारोह में परेड कमाण्डर प्रशिक्षु सिपाही अमन त्यागी रहे।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने  कहा कि इस बैच में कुल 978 जवानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। हरियाणा सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से उच्च शिक्षा प्राप्त जवान हरियाणा पुलिस में शामिल हुए हैं। इनमें से 303 जवान स्नातकोत्तर तथा 646 जवान स्नातक है। 

प्रशिक्षण में इन रैकरूट सिपाहियों को कानून ड्रिल, कम्प्यूटर, चुनाव डयूटी, हथियारों व बिना हथियारों के आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, बेतार यंत्रों के बारे में जानकारी, फायर फाइटिंग, भीड़ प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के विशेष प्रशिक्षण के साथ-साथ इन्हे योगा, स्मार्ट पुलिसिंग, कम्युनिटी पुलिसिंग, मानव अधिकार, लिंग भेद तथा मानव व्यवहार आदि के सम्बंध में पूर्णतः प्रशिक्षित किया गया है जो नागरिक हितेषी पुलिस के रूप में जनसेवा में समर्पित रहेंगे। 

इन जवानों को और अधिक प्रतिभाशाली बनाने के लिये खेल-कूद,  जन संवाद, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई है। जवानों को साईबर अपराध विशेषज्ञों द्वारा साईबर फ्राड, एटीएम फ़्रॉड आदि अपराधों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने हाल ही में कांस्टेबल तथा हैड कांस्टेबल के वर्दी भत्ते को 3000 हजार रूपये से बढ़ाकर 7500 रूपये किया है तथा एएसआई, एसआई, इंस्पेक्टर, डीएसपी का वर्दी भत्ता 4000 रूपये से बढ़ाकर 10 हजार रूपये प्रति वर्ष किया गया है। 

इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों के लिए मोबाइल अलाउंस की सुविधा शुरू की जिसके तहत कांस्टेबल और हैडकांस्टेबल को 200 रूपये, एएसआई को 250, एसआई को 300 तथा इंस्पेक्टर को 400 रूपये प्रतिमाह का मोबाइल अलाउंस दिया जाता है। इसी प्रकार, पुलिसकर्मियों को मिलने वाले यात्रा भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले पुलिसकर्मियों को 10 दिन का यात्रा भत्ता मिलता था जो अब बढ़ाकर 20 दिन कर दिया गया है। 

आईआरबी और एचएपी के जवानो के राशन भत्ते को 840 रूपये से बढ़ाकर 2100 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसी प्रकार, जिला पुलिस के डीएसपी व अन्य पुलिस ईकाईयों के पुलिस अधिकारियों का राशन भत्ता 600 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये कर दिया गया है। पहले एचएपी तथा आईआरबी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को यह भत्ता नहीं दिया जाता था लेकिन अब एचएपी तथा आईआरबी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी 800 रूपये प्रति माह का राशन भत्ता प्रदान किया जा रहा है। 

हरियाणा पुलिस के सभी प्रशिक्षण केन्द्रो में स्थाई व अस्थाई तौर पर नियुक्त प्रशिक्षक कर्मचारियों को मूल वेतन (बेसिक पे) का 20 प्रतिशत की दर से प्रशिक्षण भत्ता मंजूर किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण केन्द्र में कार्यरत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चारू बाली ने सभी अतिथियों व प्रशिक्षुओ के अभिभावको का धन्यवाद किया तथा कठिन प्रशिक्षण उपरान्त जन सेवा के लिये तैयार जवानो को उनके उज्जवल भविष्य के लिये हार्दिक शुभकामनाये दी।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार राव आई.पी.एस. ए.डी.जी.पी, संजय कुमार आई.पी.एस. ए.डी.जी.पी., विकास अरोडा आई.पी.एस., राजेन्द्र कुमार आई.पी.एस., बी सतीश बालन आई.पी.एस., ओम प्रकाश आई.पी.एस., सिमरदीप सिंह आई.पी.एस., सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा प्रशिणार्थियों के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Shatrujeet Kapur , Haryana Police , Haryana , DGP Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD