Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'सुपर 100' और 'बुनियाद' कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनकी रूचि के अनुसार ढाल रहे हैं - शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा

यह कांफ्रेंस टीचर्स, पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को सांझे मंच पर लाने का एक अवसर - सीमा त्रिखा

Seema Trikha, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चरखी दादरी , 25 Jul 2024

Last updated on: Jul 25, 2024, 00:00 IST

हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि  'सुपर 100' और 'बुनियाद' जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रूची के अनुसार तैयार किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में ढांचागत बदलाव के साथ - साथ शिक्षा के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है। सीमा त्रिखा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे स्कूल प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं सम्मेलनों की श्रृंखला में आज जिला चरखी दादरी में आयोजित प्रशिक्षण एवं सम्मेलन में अध्यापकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए गए सकारात्मक बदलावों की वजह से अभिभावकों और विद्यार्थियों के रुझान बदल रहे हैं। वह एक बार फिर से सरकारी स्कूलों की ओर वापिस मुड़ रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में गठित स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) को उसके मूल कार्यों और दायित्वों से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विधार्थियों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है और इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। हमारा जीवन सीधे तौर पर पर्यावरण और वातावरण से जुड़ा हुआ है। पर्यावरण यदि शुद्ध हो तो यह हमें सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है इसलिए हमें इसे साफ़ सुथरा बनाकर रखना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अपने आस पास हरियाली बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया।  

सीमा त्रिखा ने अभिभावकों और अध्यापकों से कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी उनका दायित्व है ताकि वह एक सफल जीवन जीएं और स्कूल का नाम रोशन करें। प्रदेश के सभी 22 जिलों में स्कूल प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं सम्मेलनों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस कांफ्रेंस का उद्देश्य अध्यापकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को एक मंच पर लेकर आना है। जिससे हम सभी एक सांझे लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे।    

इससे पहले, श्रीमती सीमा त्रिखा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से सीधा संवाद किया और उनके विचार एवं सुझाव जानें। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई निपुण प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।  स्कूल विद्यार्थियों ने रुचि और मेहनत से प्रदर्शनी का आयोजन किया। 

कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समितियों, स्टार टीचर्स तथा मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के सत्र ने भी सभी का ध्यान खींचा और सराहना प्राप्त की। स्कूल प्रबंधन समितियां (एसएमसी) विद्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। एसएमसी के सदस्य शिक्षा विभाग की मजबूत इकाई हैं और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार करने के लिए समिति के सदस्य निरंतर प्रयासरत हैं।

 

Tags: Seema Trikha , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD