Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

प्रदेश के स्कूलों में मिड-डे-मील योजना के तहत परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें : सीमा त्रिखा

रेवाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण एवं कॉन्फ्रेंस में बोलीं शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा

Seema Trikha, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 24 Jul 2024

Last updated on: Jul 24, 2024, 00:00 IST

हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा स्तर में सुधार के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से नियमित ग्राउंड वर्क किया जा रहा है। सीमा त्रिखा आज रेवाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण एवं सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समितियां (एसएमसी) विद्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि एसएमसी सदस्यों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। समिति द्वारा दिए गए सुझावों को वे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने खासतौर से शिक्षक वर्ग से कहा कि प्रार्थना सभा में गुड मॉर्निंग और नमस्ते के साथ 'जय हिंद' से दिन का आरम्भ करें।

शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों से आह्वान किया कि वे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ मिड - डे - मील योजना के तहत परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की ओर विशेष ध्यान दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बच्चों तथा अभिभावकों से अपील की कि वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना के तहत घर, स्कूल व आसपास के खुले क्षेत्र में पौधारोपण कर उसका संरक्षण भी करें।

शिक्षा मंत्री ने 'निपुण प्रदर्शनी' का उद्घाटन कर अवलोकन किया तथा जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रतिनिधियों, स्टार टीचर्स, मेंटर्स तथा मेधावी विद्यार्थियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों ने 'निपुण रिपोर्टर' की भूमिका निभाई। इन बच्चों ने रिपोर्टर के रूप में शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

विद्यार्थियों ने दीपार्चन एवं सरस्वती वंदना के साथ सात सत्रों की इस कांफ्रेंस में शिक्षा मंत्री का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में जिले के दसवीं तथा 12वीं कक्षाओं के विभिन्न संकायों के के टॉपर्स, स्टार टीचर्स तथा मेंटर्स को विशेष रूप से अलंकृत किया गया। 

 

Tags: Seema Trikha , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD