Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

डॉ. कमल गुप्ता ने मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना तथा शहरी क्षेत्र में लाल डोरे के अंतर्गत आने वाले भू-मालिकों को वितरित किये स्वामित्व प्रमाण पत्र व रजिस्ट्री

Dr. Kamal Gupta, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 11 Jul 2024

Last updated on: Jul 11, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सरकार के द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्र व लाल डोरे में सालों से लोग जिस जमीन पर दुकान व मकान बनाकर रह रहे थे उन्हें राज्य सरकार ने मालिकाना हक प्रदान कर किराएदार से मालिक बनाने का काम किया है। डॉ. कमल गुप्ता आज हिसार में आयोजित जिला स्तरीय स्वामित्व प्रमाण पत्र व जमीन रजिस्ट्री वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी भू-स्वामी योजना तथा शहरी क्षेत्र में लाल डोरे के अंतर्गत आने वाले भू मालिकों को प्रमाण पत्र तथा जमीन की रजिस्ट्री भी वितरित की। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग इस तरह की योजना लागू करने की मांग कर रहे थे लेकिन किसी भी सरकार ने इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया। उस समय 22 हजार लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था, जिसमें से 11 हजार आवेदन स्वीकार किए गए। 6 हजार लोगों को मालिकाना हक दिया गया। 

इसके पश्चात, इस पॉलिसी में सुधार करके इसमें नगर निगम के साथ-साथ अन्य विभागों की जमीन पर 20 वर्षों से रह रहे किरायेदारों को भी इसमें शामिल करके उनको भी इसका लाभ देने की पॉलिसी बनाई गई। इस योजना के तहत कलेक्टर रेट पर लाभार्थियों को मालिकाना हक दिया जा रहा है। जो हजारों लोग वर्षों से अपनी खुद की दुकान का सपना देख रहे थे, अब उनका सपना साकार हो गया है। उन्होंने कहा कि अब वे लोग दुकानों के किराएदार नहीं बल्कि मालिक बन गए हैं।

प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र तथा वर्ग के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत सरकार ने पात्र गरीब परिवारों को प्लाट के साथ-साथ कब्जा दिलवाने का भी काम भी किया। हैप्पी योजना के तहत 23 लाख परिवारों को प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। फिलहाल 84 लाख लोग इस योजना के लाभ से लाभान्वित हुए हैं।

 

Tags: Dr. Kamal Gupta , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD