Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आंगनवाड़ियों के लिए खरीदी जाएंगी "फर्स्ट -एड किट" : असीम गोयल

हाई पावर परचेज कमेटी ने दी मंजूरी, कमेटी ने महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन विभाग के लिए साढ़े 15 करोड़ के सामान की खरीद को दिया अंतिम रूप

 Aseem Goel, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Kanwar Pal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jul 2024

Last updated on: Jul 03, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन मंत्री श्री असीम गोयल ने बताया कि प्रदेश भर की आंगनवाड़ियों के लिए मेडिकल की "फर्स्ट -एड किट" खरीदी जाएंगी ताकि किसी भी दुर्घटना के समय बच्चों का प्राथमिक उपचार आंगनवाड़ी में ही किया जा सके। इसके लिए आज हाई  पावर  परचेज कमेटी ने मंजूरी दे दी है।आज यहां हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन मंत्री श्री असीम गोयल ने की।  इनके अलावा ,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कंवर पाल भी उपस्थित थे।

परिवहन मंत्री श्री असीम गोयल ने बैठक के बाद जानकारी दी कि प्रदेश के कई शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी , इन बसों की मॉनिटरिंग तथा मैनेजमेंट के लिए आईटीएमएस ( इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम ) हेतु आज एक कंपनी को टेंडर दिए गए हैं।  प्रथम चरण में 11 नगर निगमों में ये इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी और उसके बाद अन्य शहरों में भी चलाने की योजना बनाई गई है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि आज की हाई  पावर परचेज कमेटी में हरियाणा रोडवेज की एसी बसों के बीमा करने , ई-टिकटिंग के रोल , बसों की बैटरी , मोबाइल ऑयल समेत अन्य आवश्यक कलपुर्जों की खरीद के टेंडर को भी अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में करीब साढ़े 15 करोड़ रुपए के सामान की खरीद के लिए मंजूरी दी गई है।

श्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा का राज्य परिवहन अपनी सेवा के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि रोडवेज बेड़े को अत्याधुनिक तकनीक से लबरेज़ किया जाए। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही हैं। इस अवसर पर बैठक में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क , महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त श्रीमती अमनीत पी. कुमार, परिवहन विभाग के निदेशक श्री सुजान सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

“First-Aid Kits" to be purchased for Anganwadis : Aseem Goel

High Powered Purchase Committee Granted Approval

Chandigarh

Haryana Minister of State for Transport & Women and Child Development, Sh. Aseem Goel, announced that "First-Aid Kits" will be purchased for Anganwadis across the state to ensure primary medical treatment for children in case of any accident. The High Powered Purchase Committee granted approval for this initiative today.

A meeting of the High Powered Purchase Committee was held here today, chaired by Sh. Aseem Goel. Additionally, Agriculture and Farmers Welfare Minister, Sh. Kanwar Pal was also present. After the meeting, Minister, Sh. Aseem Goel, informed that electric buses will be introduced in several cities across the state. 

For the monitoring and management of these buses, tenders were awarded to a company for ITMS (Intelligent Transport Management System). In the first phase, these electric buses will be operated in 11 municipal corporations, with plans to extend the service to other cities thereafter.

The Transport Minister further stated that during today’s High Powered Purchase Committee meeting, tenders for the insurance of Haryana Roadways AC buses, the role of e-ticketing, procurement of bus batteries, mobil oil, and other essential spare parts were also finalized. He mentioned that approval was granted for the purchase of goods worth approximately Rs. 15.5 crores in today's meeting.

Sh. Goel emphasized that Haryana's state transport is renowned across the country for its service. The state government aims to equip the Roadways fleet with state-of-the-art technology. To reduce environmental pollution, electric buses are being procured.

The meeting was also attended by the Principal Secretary of the Transport Department, Sh. Navdeep Singh Virk, Commissioner of the Women and Child Development Department, Smt. Amneet P. Kumar, Director, State Transport, Sh. Sujan Singh, and other officers.

 

Tags: Aseem Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Kanwar Pal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD