Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा में सड़कों की मरम्मत के लिए चलेगा विशेष अभियान

487 सड़कें हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तथा 843 सड़कें लोक निर्माण विभाग की रहेंगी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, Haryana State Agricultural Marketing Board, HSAMB, Rajesh Khullar, Anurag Rastogi, Ankur Gupta, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 06 Jun 2024

Last updated on: Jun 06, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोक निर्माण व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सड़कों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 1636 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति भी प्रदान की गई। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कंवर पाल, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री डा0 बनवारी लाल भी उपस्थित थे।

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य राजमार्ग व जिला प्रमुख सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता आधार पर की जाएगी तथा लगभग 1500 कार्यों को सितम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। कुछ सड़कों की निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 17 जिलों में 384 सड़कों को चिन्हित किया है, जिनकी लम्बाई लगभग 1100 किलोमीटर है।

बैठक में जानकारी दी गई कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 5200 किलोमीटर लम्बाई की 439 सड़कें हस्तांतरित होनी हैं, जिनमें से 3000 किलोमीटर लम्बाई की सड़कें पिछले वर्ष हस्तांतरित की गई थी। बोर्ड अब इन सड़कों की मरम्मत पर ध्यान केन्द्रित करेगा और सड़कों की विशेष मरम्मत के बाद ही लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करेगा।

बोर्ड ने निर्णय लिया है कि भविष्य में जितनी भी सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित होनी हैं उनकी पहले डीमार्केशन की जाए। लोक निर्माण विभाग 3500 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों का पैचवर्क मानसून शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन सड़कों व बाईपास के लिए 80 से 85 प्रतिशत जमीन उपलब्ध हो गई है, वहां पर मिट्टी भराई व कच्ची सड़क का कार्य तत्काल शुरू किया जाए। इसके अतिरिक्त, कोसली बाईपास के निर्माण का कार्य भी शीघ्र ही शुरू करवाया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अंकुर गुप्ता, वन एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनन्द मोहन शरण, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री मुकेश कुमार आहुजा के अलावा लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , Haryana State Agricultural Marketing Board , HSAMB , Rajesh Khullar , Anurag Rastogi , Ankur Gupta , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD