Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हुआ समारोह का आयोजन

भगवान व महापुरूष किसी वर्ग विशेष के नहीं होते : डा.अरविन्द शर्मा

समारोह के मुख्य अतिथि निवर्तमान सांसद डा.अरविन्द शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते आयोजक।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत , 04 May 2014

Last updated on: May 04, 2014, 00:00 IST

नव युवक ब्राह्मण सभा पानीपत द्वारा परशुराम कालोनी स्थित भगवान श्री परशुराम मन्दिर में आज श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि निर्वतमान सांसद डा.अरविन्द शर्मा रहे, अति विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त आर.एस.वर्मा, विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी रामनिवास गुप्ता मौजूद रहे। सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इससे पूर्व प्रात: हवन यज्ञ कराया गया। जिसमें यज्ञमान सतीश शर्मा रहे। भगवान श्री परशुराम वंदना भूषण वधवा, लेखराज जताना व साक्षी दिल्ली ने की। धार्मिक व सामाजिक संदेश वीरेन्द्र शास्त्री व ज्योतिषाचार्य विजय शर्मा ने दिया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव में पधारे सभी अतिथियों का सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा जहां फूल मालाओं से व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया वहीं भगवान श्री परशुराम जी का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में देकर सम्मानित भी किया गया। यहां पर बोलते हुए मुख्य अतिथि निर्वतमान सांसद डा.अरविन्द शर्मा ने कहा कि भगवान व महान व्यक्ति किसी एक समुदाय विशेष के नहीं होते इसलिए वह कभी किसी विशेष की भलाई का कार्य करते हैं। भगवान श्री परशुराम जी ने भी संत महात्माओं की रक्षा के लिए धरती को राक्षसों से मुक्त कराया था। जिनके आर्शीवाद से वह आत तक अजर व अमर हैं। डा.शर्मा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी ने अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए अपने जीवन को संकट में डाला और घंमडी व जनता को प्रताडि़त करने वाले राजाओं का वध कर दिया। भगवान परशुराम जयंती मनाने मात्र से भला होने वाला नहीं है हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में बाद विशाल लंगर लगाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हजकां जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा सनौली, युवा नेता रत्तन शर्मा, जे.पी.शर्मा, संजय कादियान, सतीश शर्मा बाबरपुर, आर.सी.शर्मा, प्रेम सागर शर्मा, शिव कुमार शर्मा, विजय जैन, दीपचंद शर्मा, डा.सुरेन्द्र शर्मा , राजेन्द्र शर्मा, कृष्ण शर्मा, पार्षद हरीश शर्मा, रोहित गौत्तम, तिलक राज, महाबीर गोयल, दिनेश नारा, एडवोकेट वीरेन्द्र, राममेहर कौशिक, वेद धनसौली, प्रमोद सैनी, मोना शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, विक्की, सतपाल ददलाना व अशोक शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Tags: DR ARVIND SHARMA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD