Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की मौजूदगी में फ़िल्म "गौरैया लाइव" का शानदार प्रीमियर

Ramdas Athawale, BJP, Bharatiya Janata Party, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Gauraiya Live
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 13 Apr 2024

Last updated on: Apr 13, 2024, 00:00 IST

काफी समय से चर्चा में रही फिल्म "गौरैया लाइव" का प्रीमियर मुंबई में आयोजित किया गया। इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माता राहुल रंगारे, निशांत जैन, रोहित राज सिंह चौहान , कलाकार नरेंद्र खत्री, सीमा सैनी, अदा सिंह , विनय झा , निर्देशक गेब्रियल वत्स के साथ ही केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले उपस्थित रहे। "गौरैया लाइव" एक मजदूर पिता के बेटी की कहानी है जो बोरवेल में गिर गई है।

रेयर फिल्म्स और टी एंड पोएट्री फिल्म्स के बैनर तले बनी इस सर्वाइवल ड्रामा को देखने के लिए दर्शक भी काफी उत्सुक है। यह कहानी भोपाल के मजदुर पिता के बेटी की कहानी है। जिसे बड़े ही मार्मिक ढंग से पेश किया गया है। जो एक खुले बोरवेल में गिर जाती है जो कंस्ट्रक्शन साइट पर ही रहती है। फिल्म को देख सभी बहुत इमोशनल भी हुए। 

इस फिल्म में दिखाया गया सत्य कड़वा है पर सत्य है।  ऐसी स्थिति किसी भी माँ बाप पर न आये इसका खास ध्यान रखना चाहिए। यह फ़िल्म, सवाल करती है  ऐसी दुखद घटनाएं समाज में दोबारा न हो इसके लिए क्या कदम उठाये जा सकते है इसपर सोच विचार करने की आवश्यकता है।

पीपली लाइव फेम ओंकार दास मानिकपुरी ने उस छोटी बच्ची गौरैया  के मजदूर पिता का रोल किया है और गौरैया बनी छोटी सी नन्ही बालिका का नाम है अदा सिंह। उसने अपनी एक्टिंग के हुनर से लोगों को चौका दिया।  इतने घंटो तक मौत और जीवन की जद्दोजहद में जीत आखिर गौरैया की ही हुई। 

इसमें कई और भी कलाकार है जिन्होंने इसे सफल बनाने के लिए सौ प्रतिशत योगदान दिया है।  सीमा सैनी, पंकज झा, शगुफ़्ता अली मुख्य किरदार में नज़र आए साथ में गणेश सिंह, बलराम ओझा, नरेंद्र खत्री और आलोक चटर्जी जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के नाम शामिल है।

फ़िल्म 'गौरैया लाइव" के निर्माता राहुल रंगारे, डॉ. निशांत जैन, रोहित राज सिंह चौहान और राजीव जैन हैं। फ़िल्म के सह निर्माता सीमा सैनी , गेब्रियल वत्स, ऋषभ कुरैच्या, रणधीर सिंह ठाकुर और गौरव बग्गा हैं। सीमा सैनी इस फ़िल्म की लेखिका, गीतकार, संगीतकार, अभिनेत्री और सह निर्मात्री भी हैं।  

फ़िल्म के लेखक़  गेब्रियल वत्स और सीमा सैनी हैं और निर्देशन  गेब्रियल वत्स ने किया हैं। फ़िल्म का संगीत सुंजॉय बोस और सीमा सैनी की प्रतिभाशाली जोड़ी द्वारा दिया गया है, जिसके भावपूर्ण गीत सीमा सैनी ने लिखे हैं

 

Tags: Ramdas Athawale , BJP , Bharatiya Janata Party , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Gauraiya Live

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD