Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

दो पक्षों के दरमियान राज़ीनामा करवाने के एवज में 10000 रुपए रिश्वत लेता सिपाही विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री फतेहगढ़ साहिब , 06 Mar 2024

Last updated on: Mar 06, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के अंतर्गत बुधवार को थाना मूलेपुर, ज़िला श्री फतेहगढ़ साहिब में तैनात सिपाही जगजीत सिंह को 10000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम को खुशपाल सिंह निवासी गाँव नौलक्खा, ज़िला श्री फ़तेहगढ़ साहिब द्वारा दर्ज करवाई शिकायत पर गिफ़्तार किया गया है। 

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया है कि उसने एक भैंस जसवीर सिंह को 84,000 रुपए में बेची था परन्तु खरीददार पैसे देने में टाल-मटोल करता रहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एस. एस. पी. फ़तेहगढ़ साहिब के पास शिकायत दर्ज करवाई, जिसकी पड़ताल सिपाही जगजीत सिंह कर रहा था। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि दोनों पक्षों के बीच राज़ीनामा करवाने के एवज में उक्त सिपाही ने 10,000 रुपए की माँग की है। 

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद विजीलैंस ब्यूरो के यूनिट फतेहगढ़ साहिब की टीम ने मुलजिम सिपाही को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में थाना विजीलैंस पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD