Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू) के सहयोग से चितकारा इंटरनेशनल कॉलेज (सीआईसी) का शुभारंभ

विश्व स्तरीय उच्च शिक्षा की मांग को पूरा करने के लिए इनोवेटिव यूनिवर्सिटीज के वैश्विक नेटवर्क में शामिल हुई चितकारा यूनिवर्सिटी

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2024

Last updated on: Feb 14, 2024, 00:00 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी ने प्रमुख अमेरिकी विश्वविद्यालय एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू) के साथ मिलकर चितकारा इंटरनेशनल कॉलेज (सीआईसी) की स्थापना करने का आज एलान किया । एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू) को यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट(2016-2024) ने अमेरिका की नंबर एक की शीर्ष इनोवेटिव यूनिवर्सिटी की रैंकिंग दी गई है। इसके अलावा 2023 में शंघाई रैंकिंग द्वारा इसे दुनिया भर की शीर्ष 150 यूनिवर्सिटीज में शामिल किया गया है। 

इस अभूतपूर्व सहयोग के साथ चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब की ऐसी पहली यूनिवर्सिटी बन गई है जिसने इनोवेटिव शैक्षिक मॉडल स्थापित करने के लिए एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी की है। चितकारा इंटरनेशनल कॉलेज विशेष रूप से छात्रों को एएसयू डिग्री प्रोग्राम प्रदान करेगा जो उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थानांतरण से पहले भारत में अपने एएसयू स्नातक डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति देगा।

पंजाब में चितकारा एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा 1997 में चितकारा यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई जो कि इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, स्वास्थ्य विज्ञान, नर्सिंग, आतिथ्य, कानून, मनोविज्ञान, मीडिया, आर्ट एंड डिज़ाइन, और एजुकेशन जैसे विविध क्षेत्रों में व्यापक स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रम प्रदान करता है। यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा मान्यता प्राप्त चितकारा यूनिवर्सिटी में आज 28 देशों के 20,000 से ज्यादा छात्र और 900 से अधिक संकाय सदस्य हैं। 

नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (नैक) द्वारा चितकारा यूनिवर्सिटी को ए प्लस रेटिंग से सम्मानित किया गया है और भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले शीर्ष 5% शिक्षण संस्थानों में चितकारा यूनिवर्सिटी शामिल है। भावी वैश्विक नागरिकों को शिक्षित करने के लिए यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता इसके इनोवेटिव पाठ्यक्रम, स्टेट आफ आर्ट इऩफ्रास्ट्रक्चर्स, नवीनतन रिसर्च और इंडस्ट्रीज के साथ रणनीतिक सहयोग से उजागर होती है।

इस मौके पर एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डॉ. क्रिस हॉवर्ड ने कहा कि हम आज वैश्विक शिक्षा में एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं, चितकारा यूनिवर्सिटी, एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी व सिंटाना एजुकेशन के बीच में यह साझेदीरी एक अग्रणी एजुकेशन मॉडल की स्थापना करेगी। उन्होंने शैक्षिक परिदृश्य को पुनः परिभाषित करने वाली इस रोमांचक यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।

हाल के वर्षों में विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या मैं उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी हुई है । सन 2021 में 440,000 भारतीय छात्र विदेश में पढ़ रहे थे, लेकिन यह संख्या सन 2022 में बढ़कर 750,000 हो गई। परिणामस्वरूप, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के शीर्ष दो स्रोतों में से भारत एक बन गया है। अनुमान लगाया गया है कि आने वाले कुछ वर्षों में विदेश में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 1.3 मिलियन तक पहुंच सकती है और  संयुक्त राज्य अमेरिका इन छात्रों का पसंदीदा विकल्प होगा।

भारत के भीतर भी उच्च गुणवत्ता वाली अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा की मांग खासकर टियर 1 शहरों के बाहर के शहरों में लगातार बढ़ रही है। अनेक भारतीय माता-पिता और छात्र संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में विश्वविद्यालयों में दी जा रही बेहतर शैक्षिक गुणवत्ता और परिणामों को पहचानते हैं। हालाँकि ज्यादा ट्यूशन फीस और विदेश में  रहने की लागत भारतीय छात्रों के लिए इस सपने को साकार करने में एक  बड़ी बाधा है। 

इसके अलावा, भारत सरकार की नई शिक्षा नीति (एनईपी) भी उच्च गुणवत्ता वाले भारतीय विश्वविद्यालयों और वैश्विक विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग की आवश्यकता का समर्थन करती है। एएसयू के साथ इस सहयोग के तहत, छात्र पहले दो वर्षों के लिए चितकारा इंटरनेशनल कॉलेज (सीआईसी) में अध्ययन करेंगे और उसके बाद अपनी डिग्री पूरी करने के लिए उन्हें एएसयू में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। 

भारत में कम स्थानीय ट्यूशन शुल्क का भुगतान करने से छात्र अंतरराष्ट्रीय ट्यूशन फीस पर बचत करेंगे जिससे उच्च गुणवत्ता वाली अमेरिकी स्नातक डिग्री उनके लिए अधिक सुलभ हो जाएगी। पहले दो वर्षों में अपने देश में रहते हुए  छात्र भोजन और आवास की लागत में भी बचत कर सकते हैं।

एसटीईएम कार्यक्रमों (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) के स्नातक छात्र भी ग्रेजुएशन के बाद 3 साल के ओ.पी.टी. कार्य अवसर के लिए पात्र होंगे। इस पहल से भारतीय छात्रों को अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने, मूल्यवान अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त करने और भारत से बाहर अपने करियर की शुरुआत करने के लिए मदद मिलेगी।

चितकारा विश्वविद्यालय में छात्र उन्हीं एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू) के पाठ्यक्रमों का अध्ययन करेंगे, जो अन्य छात्र अपने अमेरिकी परिसर में पढ़ेंगे। इस मौके पर चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. मधु चितकारा, ने कहा कि, “ इस सहयोग का लक्ष्य उन सभी छात्रों को, जो कि चितकारा इंटरनेशनल कॉलेज में एएसयू कार्यक्रमों में दाखिला लें रहे हैं, उन्हें पहले दिन से ही सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी शैक्षिक अनुभव प्रदान करना है। यह कार्यक्रम एएसयू और सिंटाना एलायंस संस्थानों के साथ मिल कर तैयार किया गया है, जो चितकारा विश्वविद्यालय के छात्रों को विश्व स्तर पर सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करने पर केंद्रित है।

चितकारा विश्वविद्यालय के छात्रों को अद्वितीय अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज प्रोग्राम में भी हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। चितकारा यूनिवर्सिटी के एएसयू-सिंटाना एलायंस के सदस्य होने के नाते छात्रों को एएसयू और दुनिया भर के अन्य विश्वविद्यालयों में भी सीखने का अवसर मिलेगा। एएसयू-सिंटाना एलायंस अमेरिका, यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका की नवोन्वेषी विश्वविद्यालयों का एक वैश्विक नेटवर्क है जो अपने देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति की जरूरतों को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले एकेडमिक प्रोग्राम के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। 

एएसयू-सिंटाना एलायंस की स्थापना एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी और सिंटाना एजुकेशन के बीच साझेदारी के माध्यम से की गई है। चितकारा इंटरनेशनल कॉलेज इस डिजिटल युग में छात्रों को सफलता के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता के तहत चितकारा इंटरनेशनल कॉलेज अकादमिक सत्र 2024 से बी.ई. कंप्यूटर साइंस और टेक्नोलॉजी कोर्स के साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और साइबर सुरक्षा में एएसयू पाथवे की पेशकश करेगा। भविष्य में चितकारा इंटरनेशनल कॉलेज में और अधिक टॉप रैंकिंग और इन-डिमांड वाली एएसयू डिग्रियां इस कार्यक्रम में जोड़ने की योजना भी है।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD