Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

चौथी किश्त के तौर पर 4,000 रुपए रिश्वत लेता ए.एस.आई. विजीलैंस द्वारा काबू

मुलजिम अदालत में चालान पेश करने के बदले पहले भी ले चुका था 13,000 रुपए रिश्वत

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जलालाबाद , 13 Feb 2024

Last updated on: Feb 13, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज फाजिल्का जिले के थाना जलालाबाद सिटी में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई) सरूप सिंह को 4,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को सुरजीत सिंह निवासी जम्मू बस्ती, जलालाबाद द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।  

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसके खि़लाफ़ दर्ज पुलिस केस में अदालत में चार्जशीट दाखि़ल करने के बदले उससे 20,000 रुपए रिश्वत माँगी है और सौदा 17,000 रुपए में तय हुआ है।शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी उससे पहले भी तीन किश्तों में 10000, 2000 और 1000 रुपए ले चुका है और रिश्वत के बाकी 4,000 रुपए माँग रहा है। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर उक्त मुलजिम द्वारा रिश्वत मांगने की कॉल रिकॉर्ड भी विजीलैंस को सौंपी।  

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो फिऱोज़पुर रेंज ने शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपए रिश्वत की लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजीलैंस टीम ने मौके पर ही मुलजिम के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD