Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा

 

उपराज्यपाल ने स्कास्ट जम्मू में छठी जम्मू-कश्मीर कृषि विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

3 दिवसीय सम्मेलन के दौरान देश भर के प्रख्यात वैज्ञानिक और शोधकर्ता आत्मनिर्भर पर्वतीय कृषि-पारिस्थितिकी के लिए कृषि के विविधीकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 08 Feb 2024

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने  स्कास्ट जम्मू में “आत्मनिर्भर पर्वतीय कृषि-पारिस्थितिकी के लिए कृषि के विविधीकरण“ विषय पर छठी जम्मू-कश्मीर कृषि विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उपराज्यपाल ने तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से आए प्रख्यात वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का स्वागत किया। 

उन्होंने कहा कि वैकल्पिक कृषि प्रणालियों, डिजिटल कृषि, स्टार्ट-अप संस्कृति, उन्नत पशु चिकित्सा विज्ञान, नवाचार और डेटा विज्ञान के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञों के बीच विचारों के आदान-प्रदान और चर्चा से टिकाऊ कृषि में चुनौतियों का समाधान करने और अवसरों की खोज करने में मदद मिलेगी।उपराज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालयों को छोटे और सीमांत किसानों के लिए विविधीकरण, मूल्य संवर्धन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और लाभदायक बाजार लिंकेज के लिए एक रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया।

उपराज्यपाल ने कहा “जम्मू-कश्मीर में विविध कृषि-जलवायु क्षेत्र हैं जो कृषि स्तर के विविधीकरण को अपनाने की पर्याप्त गुंजाइश प्रदान करते हैं। इस वैज्ञानिक समाधान से, हम जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम कर सकते हैं और भूमि के एक ही टुकड़े से उच्च कृषि राजस्व उत्पन्न करने में सक्षम होंगे।”उपराज्यपाल ने उत्पादकता में सुधार और कृषि और संबद्ध क्षेत्र को किसानों और हितधारकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने के लिए कुछ मूल्यवान सुझाव दिए।

उन्होंने जैविक एवं एकीकृत खेती के लिए प्रभावी वैज्ञानिक रणनीति बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा, हमारे किसानों को मोनोकल्चर खेती पर आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जाना चाहिए ताकि वे इस ’भविष्य की खेती’ का लाभ उठा सकें। उपराज्यपाल ने किसानों के बीच फसल चक्र, डिजिटलीकरण और सटीक कृषि उपकरणों के लाभों पर जागरूकता बढ़ाने और जानकारी के प्रसार पर जोर दिया।

उन्होंने ग्रामीण समुदाय को कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के प्रमुख प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंच योग्य बनाने के लिए नवाचार, तकनीकी प्रगति, डिजिटल कृषि के लिए ग्रामीण कार्य योजना की भी सलाह दी।सभा को संबोधित करते हुए, उपराज्यपाल ने सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न प्रगतिशील कदमों को साझा किया, जिसमें किसानों को समर्थन करने के लिए समग्र कृषि विकास कार्यक्रम, उच्च घनत्व वृक्षारोपण, विशिष्ट उत्पादों के लिए जीआई टैग, कृषि-उद्यमिता, नए किसान उत्पादक संगठन और एक तकनीकी केंद्र के रूप में शैक्षणिक संस्थानों का विकास शामिल है। 

जम्मू-कश्मीर देश में सेब का सबसे बड़ा उत्पादक है। उपराज्यपाल ने कहा, पिछले वर्ष हमारा वार्षिक उत्पादन देश के कुल उत्पादन का 75 प्रतिषत था। पिछले 3 वर्षों में, 2.44 लाख मीट्रिक टन सीए भंडारण अतिरिक्त क्षमता जोड़ी गई है और हम अगले 6 महीनों में समान क्षमता जोड़ने का लक्ष्य रख रहे हैं। उपकुलपति, स्कास्ट-जम्मू और सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. बी.एन.त्रिपाठी ने कृषि के विविधीकरण के महत्व और खाद्य और आजीविका सुरक्षा प्राप्त करने में इसकी क्षमता पर जोर दिया।

स्कास्ट  जम्मू में उपराज्यपाल ने विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास का उद्घाटन किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार परिषद, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, जम्मू-कश्मीर के सहयोग से स्कास्ट द्वारा आयोजित की जा रही छठी जम्मू-कश्मीर कृषि विज्ञान कांग्रेस के स्मारिका सह सार का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर, जम्मू-कश्मीर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार परिषद, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने प्रायोजित अनुसंधान और विस्तार कार्यक्रम योजना के तहत अनुसंधान और विकास परियोजनाओं के अनुसंधान के लिए स्कास्ट जम्मू को 1.45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का चेक सौंपा।

इस अवसर पर उपकुलपति स्कास्ट कश्मीर प्रोफेसर नज़ीर अहमद गनई, आयुक्त/सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सौरभ भगत, यूटी प्रशासन और स्कास्ट के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, विद्वान और छात्र उपस्थित थे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD