Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा उपभोक्ताओं से रिश्वत लेने के दोष में पी. एस. पी. सी. एल. मीटर रीडर के विरुद्ध भ्रष्टाचार का केस दर्ज

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़िरोज़पुर , 01 Feb 2024

Last updated on: Feb 01, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पी. एस. पी. सी. एल. सब-डिविज़न फ़िरोज़पुर शहर में तैनात मीटर रीडर नवदीप सिंह के विरुद्ध बिजली उपभोक्ताओं को डरा धमका कर रिश्वत लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के विरुद्ध यह केस रघबीर सिंह निवासी कीर्ति नगर, फ़िरोज़पुर शहर की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई आनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त मीटर रीडर उसके घर में लगे बिजली मीटर में ख़राबी होने का डरावा देकर उससे रिश्वत की माँग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त दोषी पहले भी इस सम्बन्धी उससे और उसकी भाभी से क्रमवार 2000 और 5000 रुपए रिश्वत ले चुका है। 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धी पी. एस. पी. सी. एल. के सम्बन्धित एस. डी. ओ को भी विस्तार सहित शिकायत की, परन्तु उसकी शिकायतों के निवारण करने के लिए कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। शिकायतकर्ता की भतीजी द्वारा रिश्वत की माँग कर करे उक्त मीटर रीडर की बातचीत की रिकार्डिंग भी बनाई गई थी, जो सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को पेश कर दी गई। 

इस सम्बन्धी वी. बी रेंज फ़िरोज़पुर ने शिकायत की पड़ताल की दोषों को सही और दरुसत पाया। इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD