Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सचिव सहकारिता बबीला रकवाल ने नागरिक सहकारी बैंक, जम्मू केंद्रीय सहकारी बैंक का दौरा कियाx

Babila Rakwal, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 31 Jan 2024

Last updated on: Jan 31, 2024, 00:00 IST

सहकारिता सचिव बबीला रकवाल ने वित्तीय समावेशन और सहकारी मूल्यों को बढ़ावा देने में परिचालन दक्षता और प्रणालियों, वित्तीय ताकत और योगदान का आकलन करने के लिए नागरिक सहकारी बैंक और जम्मू केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रमुख कार्यालय का दौरा किया। नागरिक सहकारी बैंक के दौरे के दौरान सचिव का प्रबंध निदेशक रवि कांत और बैंक के कर्मचारियों ने स्वागत किया। 

संयुक्त रजिस्ट्रार (बैंकिंग और वित्त) राकेश दुबे और डिप्टी रजिस्ट्रार भूमिका शर्मा के साथ, सचिव ने नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष परवीन शर्मा और बोर्ड के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और अपने ग्राहकों के लिए वित्तीय सेवाओं को बढ़ाने के लिए बैंक की चल रही पहल और रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने सहकारी सिद्धांतों के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता की सराहना की।

इस अवसर पर बबीला रकवाल ने कहा “जिस तरह से नागरिक सहकारी बैंक इतनी सारी बाधाओं के बावजूद अपने ग्राहकों को किसी अन्य राष्ट्रीयकृत या निजी क्षेत्र के बैंक के बराबर सेवाएं प्रदान कर रहा है, उसकी मैं सराहना करती हूं। हालांकि, बैंक का मुख्य उद्देश्य सहयोग के माध्यम से आर्थिक विकास के सिद्धांतों के अनुरूप रहना चाहिए।“ बैंक को बड़ी संख्या में शेयरधारकों के हितों की रक्षा के लिए वित्तीय रूप से भी खुद को मजबूत करना चाहिए।

नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड जम्मू का सबसे बड़ा और सबसे पुराना शहरी सहकारी बैंक है और अपने सहकारी बैंकिंग मॉडल के माध्यम से व्यक्तियों और व्यवसायों को सशक्त बनाने, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों को सुविधाजनक बनाने और 1978 से इसके ग्राहक की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष बैंकिंग समाधान पेश करने में सबसे आगे रहा है।

परवीन कुमार शर्मा ने सचिव की यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया और समुदाय की सेवा के लिए बैंक की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया। बबीला रकवाल ने प्रमुख कार्यालय में अनुभागवार दौरा किया और कामकाज और प्रणालियों का आकलन किया, साथ ही बैंक की मानव संपत्ति की क्षमता निर्माण के लिए अपनी चिंता व्यक्त की ताकि वे आने वाले समय में बैंकिंग गतिविधियों को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो सकें। उन्होंने विभाग के अंत में विभिन्न लंबित मुद्दों को हल करने में अपना पूरा सहयोग देने का भी आष्वासन दिया।

इस अवसर पर बोर्ड के सदस्य भारत भूषण गुप्ता, कुलदीप राज गुप्ता, सुमंत सिंह जम्वाल, वरिंदर सिंह जम्वाल, सीए जोगिंदर सिंह और सुनील गुप्ता के अलावा बैंक के प्रबंध निदेशक रविकांत मौजूद थे।इसके बाद, सचिव ने जम्मू सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय का भी दौरा किया, जहां बैंक के प्रशासक राकेश दुबे और प्रबंध निदेशक सुल्तान मिर्जा ने उनका स्वागत किया। 

उन्होंने जेसीसीबी मुख्यालय के विभिन्न अनुभागों का भी दौरा किया और कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें संस्थान के उत्थान हेतु लगन और कुशलता से काम करने की सलाह दी। उन्होंने प्रशासक को बैंक में सीबीएस के कार्यान्वयन में जल्द से जल्द तेजी लाने का भी निर्देश दिया ताकि संस्थान उद्योग में अन्य वित्तीय संस्थानों के बराबर आ सके। प्रशासक के साथ-साथ बैंक के एमडी ने सचिव को आष्वासन दिया कि काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

 

Tags: Babila Rakwal , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD