Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब के अकाशदीप सिंह और मंजू रानी बने नेशनल ओपन पैदल चाल मुकाबले के चैंपियन

खेल मंत्री मीत हेयर ने राष्ट्रीय चैंपियन एथलीटों को दी मुबारकबाद

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Akshdeep Singh, Manju Rani, 11th National Open Walk Racing Competition
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jan 2024

Last updated on: Jan 30, 2024, 00:00 IST

चंडीगढ़ में चल रही 11वीं नेशनल ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप के आज 20 किलोमीटर पैदल चाल के हुए मुकाबले के पंजाब के अकाशदीप सिंह और मंजू रानी ने क्रमवार पुरुषों और महिला दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल कर राज्य का नाम रौशन किया। पुरुष वर्ग में पहले पाँच स्थानों में से तीन पंजाब के एथलीटों और महिला वर्ग में पहले चार स्थानों में से दो पंजाब की एथलीटों ने हासिल किए। 

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दोनों विजेता एथलीटों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि बरनाला जिले के गाँव काहनेके का अकाशदीप सिंह जहाँ राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर है, वहीं पैरिस ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफायी हो चुका है। इसी तरह मानसा जिले के गाँव खैहरा खुर्द की मंजू रानी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के अलावा हांगज़ू एशियन गेम्स में काँस्य पदक जीता था। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को फिर से खेलों के नक्शे पर चमकाने के लिए निरंतर प्रयासशील है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने मंजू रानी को 50 लाख रुपए की इनामी राशि से सम्मानित किया था, जब कि अकाशदीप सिंह को ओलम्पिक्स क्वालीफायी करने के समय 5 लाख रुपए की इनामी राशि से सम्मानित किया था।  

आज सूखना झील पर चल रही चैंपियनशिप में पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल में अकाशदीप सिंह ने 1.19.38 का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के ही अर्शप्रीत सिंह चौथे और साहिल पाँचवे स्थान पर आए। महिला वर्ग में मंजू रानी ने 1.33.00 का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता, जब कि पंजाब की एक ओर से एथलीट रमनदीप कौर चौथे स्थान पर रही।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Akshdeep Singh , Manju Rani , 11th National Open Walk Racing Competition

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD