Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

समीक्षा बैठक में सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Chetan Singh Jauramajra, Dr Balbir Singh, Gurdev Singh Dev Mann,Gurlal Singh Ghanuar, Ajit Pal Kohli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jan 2024

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस दिशा में काम करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह द्वारा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और विधायकों की हाजिऱी में नगर निगम कमिश्नर, पटियाला, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास), पटियाला के अलावा नगर कौंसिल/नगर पंचायत नाभा, राजपुरा, समाना, पातड़ां, सन्नौर, भादसो, घग्गा, घन्नौर, देवीगढ़, मलेरकोटला, अहमदगढ़ और अमरगढ़ के साथ अलग-अलग विकास कार्यों सम्बन्धी समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को चल रहे विकास कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए गए हैं।  

बैठक के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अलग-अलग योजनाओं के अधीन आने वाले प्रोजेक्टों जैसे कि बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगहों की उपलब्धता सम्बन्धी, ट्रांच-3 अमृत और एम.डी.एफ/पी.आई.डी.बी. के अधीन चल रहे विकास प्रोजेक्टों के अलावा 24&7 नहरी जल सप्लाई प्रोजैक्ट और पटियाला की बड़ी नदी और छोटी नदी को पुन: सुरजीत करने सम्बन्धी गहराई से विचार-विमर्श करने के उपरांत अधिकारियों को विकास कार्यों में उच्च स्तरीय गुणवत्ता लाने के लिए ज़ोर दिया गया है।  

बलकार सिंह द्वारा अधिकारियों को कहा गया कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। इसलिए यदि किसी नगर कौंसिल/नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए और अधिक फंडों की ज़रूरत हो तो वह अपने हलके के विधायक से सम्पर्क कायम करके एक्शन प्लान समेत मुकम्मल प्रस्ताव मुख्य दफ़्तर चंडीगढ़ को भेजना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि अपने हलके के विधायक के साथ विकास कार्यों सम्बन्धी मुकम्मल जानकारी साझी की जाए, जिससे हलके के लोगों की ज़रूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकें।  

मंत्री ने आगे कहा कि सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांटों और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों के लिए उचित जगहों की खोज करने और अन्य विकास कार्यों में स्थानीय स्तर पर कोई मुशिकल आने की सूरत में सम्बन्धित हलके के विधायक और जि़ला प्रशासन के संज्ञान में लाकर इसका निपटारा जल्द से जल्द करवाने की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों को सख़्त शब्दों में कहा कि बकाया फंडों को कल्याण कार्यों में जल्द से जल्द खर्चा जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बनाए जाने वाले कार्यों की टैंडर प्रक्रिया मुकम्मल करके जल्दी काम शुरू किए जाएँ।  

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसको बख़्शा नहीं जाएगा।  

इस मौके पर विधायकों में अजीतपाल सिंह कोहली, हरमीत सिंह पठानमाजरा, गुरदेव सिंह देव मान, गुरलाल सिंह घन्नौर और डा. मुहम्मद जामिल-उर-रहमान के अलावा स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव अजोए शर्मा, पी.एम.आई.डी.सी. के सी.ई.ओ. दीप्ति उप्पल और स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता, कार्य साधक अफ़सर नगर कौंसिल/नगर पंचायत और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।  

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Chetan Singh Jauramajra , Dr Balbir Singh , Gurdev Singh Dev Mann , Gurlal Singh Ghanuar , Ajit Pal Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD