Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने रिव्यू मीटिंग करते हुये अधिकारियों को अप्रयुक्त फंडों को विकास कामों पर तुरंत ख़र्च करने के दिए निर्देश

मंत्री द्वारा विधायकों के साथ अलग-अलग स्कीमों के अधीन कवर होने वाले कामों और अलॉट किये फंडों की विस्तृत जानकारी सांझा की

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jan 2024

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने विधायकों की हाज़िरी में म्युनिसिपल कमिश्नर लुधियाना और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास), लुधियाना के इलावा नगर निगम/ नगर पंचायत जगराओं, खन्ना, दोराहा, मूल्लांपुर दाखां, रायकोट, साहनेवाल, समराला, माछीवाड़ा, पायल और मलोद के कार्य साधक अफसरों के साथ विकास कामों सम्बन्धी रिव्यू मीटिंग करते हुये अधिकारियों को अप्रयुक्त फंडों को तुरंत ख़र्च करने के निर्देश दिए। 

आज यहाँ म्युनिसिपल भवन सैक्टर 35 चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अधीन राज्य में बन रहे सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों और अमरुत मिशन के अधीन बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों और इसके इलावा अन्य विकास कामों सम्बन्धी विस्तृत चर्चा करते हुये अधिकारियों को आदेश दिए कि विकास कामों में गुणवत्ता और पारदर्शिता यकीनी बनाई जाये। 

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने आगे कहा कि जिन कामों की डी पी आर मंज़ूर हो चुकी है उनका टैंडर लगवाने के उपरांत जल्द काम शुरू किया जाये और जिन कामों की डीपीआर स्वीकृत करने के लिए कार्यवाही चल रही है उनकी डीपीआर जल्द मंज़ूर करवाई जाये। मंत्री ने आगे कहा कि यदि अलाट हुए फंडों को निर्धारित समय सीमा के अंदर विकास कामों पर ख़र्च नहीं किया जाता तो ज़िम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध बनती कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। 

मंत्री द्वारा अलग-अलग स्कीमों के अधीन आते कामों और उन कामों के लिए अलाट हुए फंडों के बारे विस्तृत रूप में जानकारी अधिकारियों के सामने विधायकों के साथ सांझा की और अधिकारियों को भी आदेश दिए कि विकास कामों सम्बन्धी विधायकों के साथ सारी जानकारी सांझा करनी यकीनी बनाई जाये जिससे आम जनता की ज़रूरत के मुताबिक विकास कार्य हो सकें। उन्होंने कहा कि इस सबका उद्देश्य राज्य का व्यापक विकास करना है। 

स्थानीय निकाय मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के रंगला पंजाब बनाने के सपने को उजागर करते हुये कहा कि रंगला पंजाब बनाने की तरफ हम सभी को मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करने की ज़रूरत है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के पास विकास कामों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। यदि किसी क्षेत्रीय दफ़्तर को विकास कामों के लिए अतिरिक्त फंडों की ज़रूरत है तो वह एक्शन प्लान समेत मुकम्मल प्रस्ताव मुख्यालय को भेजें। 

इस मौके पर विधायकों में मदन लाल बघ्घा, राजिन्दरपाल कौर छीना, दलजीत सिंह ग्रेवाल, अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिंह सिद्धू, सरवजीत कौर मानूके, जगतार सिंह दियालपुरा, हरदीप सिंह मुंडियां, तरनप्रीत सिंह सोंड, मनविन्दर सिंह गियासपुरा, हाकम सिंह ठेकेदार के इलावा पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के सी ई ओ मालविन्दर सिंह जग्गी, स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता, म्युनिसिपल कमिश्नर, लुधियाना, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, (शहरी विकास) लुधियाना, मुख्यालय के सीनियर अधिकारी, हलका इंचार्ज आम आदमी पार्टी मूल्लांपुर दाखां और नगर निगम/ नगर पंचायतों के कार्य साधक अफ़सर उपस्थित थे। 

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD