Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कोटला ब्रांच नहर के किनारे बने बबनपुर नहरी विश्राम घर का हेरिटेज लुक जल्द ही होगा बहाल - जतिंदर जोरवाल

पंजाब सरकार द्वारा 90 लाख की लागत से किया जा रहा है काया कल्प, डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने लिया नवीनीकरण कार्यों का जायजा

DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Jitendra Jorwal, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी/संगरूर , 20 Jan 2024

Last updated on: Jan 20, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा सरकारी विश्राम घरों को पूर्ण उपयोग में लाने के लिए दिए दिशा-निर्देशों के तहत धूरी की कोटला ब्रांच बबनपुर नहर के किनारे बने विश्राम घर (रैस्ट हाऊस) के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने आज जल स्रोत विभाग के अधिकारियों के साथ इस रेस्ट हाउस के नवीनीकरण के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि रेस्ट हाउस के बाहरी और आंतरिक हिस्सों के नवीनीकरण के दौरान विरासत स्वरूप को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। 

डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि नहरी कॉलोनी में बने इस रेस्ट हाउस के कमरों, हॉल और पार्क आदि के नवीनीकरण को यकीनी बनाने के लिए पंजाब सरकार ने करीब 90 लाख रुपये की ग्रांट जारी कर दी है और अगले महीने के अंत तक यह काम पूरा होने की उम्मीद है।  इस मौके पर जल स्रोत विभाग के एक्सियन अतिंदरपाल सिंह सिद्धू ने कहा कि कोटला ब्रांच नहर के किनारे बने इस रेस्ट हाउस के प्राचीन स्वरूप को बरकरार रखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इस रेस्ट हाउस का मुरम्मत कार्य किया जाएगा और वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार निर्धारित समय के भीतर इस को पूरा किया जाएगा।

 

Tags: DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Jitendra Jorwal , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD