प्रचार की कमान राहुल के पास, प्रियंका के पास नहीं : जयराम
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 29 Apr 2014
Last updated on: Apr 29, 2014, 00:00 IST
केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों में है न कि प्रियंका के हाथों में। समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन के मुताबिक, एक साक्षात्कार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा, "मीडिया वितंडा खड़ा कर रही है। राहुल गांधी पार्टी के उपाध्यक्ष हैं..वे राज्य दर राज्य दौरा कर रहे हैं। प्रियंका गांधी दो राज्यों में प्रचार कर रही हें। क्या आप उन्हें भावी नेता के रूप में देखना पसंद करेंगे? यह उनकी पसंद है। वे चमत्कारी हैं। हम अपने उपध्यक्ष के नेतृत्व में इस चुनाव को लड़ रहे हैं।"रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी महसूस करती हैं कि उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ हो रहे हमले वास्तव में उनके परिवार के खिलाफ राजनीतिक प्रचार का हिस्सा है।