Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बेहतरीन फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्म पुरस्कार शुरू करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

बेहतर सुविधाओं के साथ प्रदेश में विकसित होंगे उत्कृष्ट फिल्म शूटिंग स्थल

Thakur Sukhvinder Singh Sukhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Jan 2024

Last updated on: Jan 15, 2024, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश को फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने हाल ही में एक व्यापक फिल्म नीति को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर  सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और यहां के नैसर्गिक स्थल फिल्म निर्माण के लिए उपयुक्त हैं। 

प्रदेश में पूर्व में अनेक सुपर हिट फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है और प्रदेश सरकार राज्य में फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा प्रदान कर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। नई फिल्म नीति हिमाचल को फिल्म निर्माण के पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मील पत्थर साबित होगी। राज्य के इतिहास, संस्कृति, विरासत, परम्पराओं और अनछूए गंतव्य स्थलों को प्रसारित करने में भी यह नीति सहायक सिद्ध होगी। 

इस नीति का उद्देश्य फिल्म उद्योग के माध्यम से प्रदेश में अतिरिक्त निवेश को आकर्षित करना है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में एक फिल्म सुविधा सेल स्थापित किया जाएगा जो फिल्म निर्माण की अनुमति के लिए एकल खिड़की के रूप में कार्य करेगा और तीन कार्य दिवस में एक त्वरित ऑनलाइन प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। यह सेल निर्माताओं को आवश्यक अनुमति प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने के साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वेब पोर्टल से जुड़े केन्द्रीय कोष के रूप में भी कार्य करेगा।

फिल्म निर्माताओं को बेहतर सुविधाओं के साथ उत्कृष्ट फिल्म शूटिंग स्थलों की पेशकश की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन उपकरणों को सूचीबद्ध कर निजी कंपनियों को प्रोडक्शन हाउस स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में कम से कम 50 प्रतिशत शूटिंग के साथ बेहतरीन फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्म पुरस्कार शुरू करेगी। 

इसके साथ ही प्रदेश के प्रतिभावान बच्चों और युवाओं को कलाकार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से ललित कला और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।  इस पहल का उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। फिल्म फेस्टीवल, पुरस्कार और संबंधित गतिविधियों के आयोजन के दृष्टिगतएक फिल्म विकास निधि भी निर्मित की जाएगी। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा इसका प्रबंधन हिमाचल प्रदेश फिल्म विकास परिषद् के मार्गदर्शन में किया जाएगा। 

फिल्म विकास परिषद् राज्य में फिल्म क्षेत्र के विकास के लिए रणनीति तैयार करेगी और आवश्यक अधोसंरचना के विकास एवं स्तरोन्नयन के लिए प्रदेश सरकार को आवश्यक सिफारिश भी करेगी। यह परिषद् फिल्म नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी भी करेगी और समय-समय पर आवश्यक संशोधन के लिए संबंधी सुझाव भी देगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नई फिल्म नीति समग्र रूप से फिल्म निर्माताओं के लिए सुव्यवस्थित सुविधा के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को समुचित अवसर तथा प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को प्रोत्साहन प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को फिल्म उद्योग के लिए एक जीवंत स्थल बनाने के दृष्टिगत यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD