Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भगवान श्रीराम हमारे रोम-रोम में बसते हैं और आज वर्षों पुराना हमारे पूर्वजों का सपना साकार हो रहा है : अनिल विज

22 जनवरी को अयोध्या में बने विशाल एवं भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं : अनिल विज

Anil Vij BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 15 Jan 2024

Last updated on: Jan 15, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे रोम-रोम में बसते हैं और आज वर्षों पुराना हमारे पूर्वजों का सपना साकार हो रहा है और 22 जनवरी को अयोध्या में बने विशाल एवं भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। उसी दिन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी आयोजन है और हर भारतवासी में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह व जोश है। 

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज अंबाला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दोपहर नग्गल-खोजकीपुर, प्रभु प्रेम पुरम के संयुक्त कार्यक्रम और शाम रामपुर, सरसेहडी के संयुक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित रहे थे। इससे पहले, दोनों कार्यक्रम में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का यहां पंहुचने पर लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य अभिनंदन किया।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करने का काम करते हैं - विज

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करने का काम करते हैं। वह दूरदर्शी सोच रखते हैं। देश आजादी की जब 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, उस समय हमारा देश भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल होगा और यह सारा कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में होगा। 

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया गया है, 22 जनवरी को वहां पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा, इससे पहले नरेन्द्र मोदी ने जो भी बात कही है, उसे पूरा करने का काम किया है। उदाहरण के तौर पर अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना व अब राम मंदिर का निर्माण करवाना शामिल है। 

उन्होंने कहा कि असली आजादी हमें अब मिली है और अयोध्या में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे भारत के लोग भगवान श्रीराम में आस्था रखते हैं, राम मंदिर के निर्माण के लिये हमारे पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया, मैं भी इस संघर्ष के दौरान दो बार अयोध्या गया, एक बार 15 दिन जेल में भी रहना पड़ा और वर्ष 1992 में हुए आंदोलन का भी मैं हिस्सा रहा हूं। अब 34 साल वर्ष बाद फिर अयोध्या जाने का  मौका मिल रहा है और जब हम सबके रोम-रोम में बसने वाले भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प लिया है - विज

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों कांग्रेस के समय के रहे नेता कपिल सिब्बल ने तो कोर्ट में यह कह दिया था कि राम तो एक कहानी है लेकिन भगवान श्रीराम तो हमारे रोम-रोम में बसते हैं और हमारे लिये जीवन हैं। शांतिपूर्ण तरीके से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसके लिये हम सबको मिलकर कार्य करना है और उनके सपने का साकार करना है। 

आज विदेशों में भारतीयों का गौरव बढ़ा है। भारतीयों को सम्मान के साथ आदर देने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के दुख-दर्द को समझते हैं। वर्ष 2047 तक लोगों की सभी समस्याओं का निवारण हो, इसके लिये वे लगे हुए हैं। 

हमें 37 देशों की श्रेणी में शामिल होने के लिये संकल्प लेकर अपने राष्ट्र को भी विकसित राष्ट्र बनाना है - विज

अनिल विज ने कहा कि इस भूमंडल पर तीन तरह के राष्ट्र हैं, जिनमें एक अविकसित राष्ट्र है, जिसमें किसी प्रकार का कोई काम नही हुआ है, दूसरा विकासशील देश जैसे हमारा भारत देश है, जो निरंतर विकास कर रहा है और तीसरा विकसित देश हैं, जिनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे 37 देश हैं। हमें उन 37 देशों की श्रेणी में शामिल होने के लिये संकल्प लेकर अपने राष्ट्र को भी विकसित राष्ट्र बनाना है। 

कोई भी कार्य लोगों के सहयोग के बिना पूरा नही होता, इसलिये हम सबको मिलकर अपने भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि जब देश अपने आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनायेगा तो हम उस समय 37 विकसित राष्ट्रों की सूचि में शामिल होंगे। यानि हमारा देश 38वां विकसित राष्ट्र बनेगा। 

प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं - विज

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि पूर्व की सरकारों में पहले रोहतक, हिसार, भिवानी का विकास होता था, आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। अम्बाला छावनी के लिये खुशी की बात है कि पहली बार अम्बाला छावनी में विकास कार्यों को तेजी से करवाते हुए अमलीजामा पहनाने का काम किया गया है। 

अम्बाला छावनी का नागरिक अस्पताल उत्तर भारत का सबसे बेहतरीन अस्पताल है, इस अस्पताल में रोजाना 3000 से अधिक लोग इलाज के लिये आ रहे हैं। यहां पर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं, इनमें से कुछ तो पीजीआई से भी बेहतर हैं। एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, प्लास्टिक सर्जरी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं शामिल हैं, लगभग 14 हजार लोगों को स्टंट डालने का काम किया गया है यानि इतने लोगों की जिंदगियों बचाने का काम किया गया है। 

अटल कैंसर केयर सेंटर के माध्यम से हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। पहले लोग इलाज के लिये चंडीगढ़ या अन्य जगहों पर जाते हैं लेकिन अब इलाज करवाने के लिये लोग यहां पर आ रहे हैं। सुभाष पार्क का निर्माण कार्य भी करवाया गया है, जहां पर लोग यहां पर आकर इस पार्क की सुंदरता का आनन्द लेते हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल स्टेडियम, ऑल वैदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हाल, लघु सचिवाल, बैंक स्क्वेयर कम शॉपिंग माल, धर्मशालाओं का निर्माण कार्य, योग शालाओं के साथ-साथ जीटी रोड अम्बाला छावनी में 500 करोड़ रुपये की लागत से आजादी की पहली लड़ाई भव्य शहीदी स्मारक बनाने का काम किया जा रहा है। 

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि 8 प्रदेशों का पहला होम्यापैथिक कॉलेज चंदपुरा में बनाने का काम किया गया है। अम्बाला छावनी के चारों तरफ रिंग रोड़ के बनाने का काम किया जा रहा है। रिंग रोड आने से शहर का विकास होता है। लोगों ने कभी सोचा नहीं था कि अम्बाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनेगा, 20 एकड़ में डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 

अम्बाला-साहा मार्ग को नेशनल हाईवे बनाया गया और साहा तक  लाइटें लगवाई गई हैं। अम्बाला छावनी में सीवरेज व्यवस्था, पेयजल की बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ नहरी पानी की व्यवस्था करवाई गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हरियाणा में 6200 गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से लोगों को उपलब्ध करवा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह व जोश है। विश्वकर्मा योजना के तहत एक लाख का लोन देने का काम किया जा रहा है और इसके लिये मोदी ने आपकी गारंटी ली हुई है। 

पहले वर्ष एक लाख लोन की अदायगी यदि समय रहते हो जाती है तो अगले वर्ष योजना के तहत 2 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है। आज भी यहां पर आयोजित कार्यक्रम में 45 लोगों को आयुष्मान कार्ड व 5 लोगों को बुढ़ापा पैंशन सम्बन्धी प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने एक महिला की गोद भराई व एक बच्चे को अन्न पोषण शुरू करवाया। 

इस मौके पर वार्ड प्रधान गुरविन्द्र शर्मा ने मुख्य अतिथि का यहां पंहुचने पर स्वागत करते हुए नग्गल-खोजकीपुर, प्रभु प्रेम आश्रम में करोड़ों रुपये से किये गये विकास कार्यों के लिये गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 219 लाख रुपये की लागत से गलियों व नालियों का, क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट, धर्मशलाओं का निर्माण, पेयजल नलकूप के साथ-साथ अन्य विकास कार्य करवाये गये हैं। इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, मंडल प्रधान बिजेन्द्र चौहान, वार्ड प्रधान गुरविन्द्र शर्मा, श्याम सुंदर अरोड़ा, परमजीत, चरणजीत, जंगशेर, रविन्द्र सिंह के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Viksit Bharat Sankalp Yatra , VBSY , Information Education and Communication , Meri Kahani Meri Zubani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD