Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जाब से भौगोलिक व आध्यात्मिक रिश्ता है प्रभु राम का :- स्वामी राजेश्वरानंद

पंजाब, पंजाबियत से गहरा रिश्ता है प्रभु राम का; गुरबाणी से उदाहरण दे स्वामी राजेश्वरानंद ने रखी अपनी बात

Vineet Joshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 14 Jan 2024

Last updated on: Jan 14, 2024, 00:00 IST

पंजाब व पंजाबियत से प्रभु श्री राम का भूगौलिक व अध्यात्मिक संबंध इतना गहरा है कि पंजाबियत से जुडे सभी कवियों, दार्शनिकों, विद्ववानों व इतिहासकारों  ने तो इसका उल्लेख किया ही है, पर सबसे महानतम प्रमाणिक अध्यात्मिक तथ्य विश्व  गुरु माने जाने वाले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में श्री प्रभु राम को त्रेता के अवतार के रूप में माना जाना है, यह कहना है आचार्य स्वामी राजेष्वरानंद का, जो आज चंडीगढ में जोशी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सर्व सांझी पंजाबियत विषय पर अपने विचार दे रहे थे जिसमें सेंट्रल  यूनिवर्सिटी  ऑफ़  हिमाचल  प्रदेश के चांसलर  प्रोफेसर  हरमोहिंदर  सिंह  बेदी कार्यक्रम अध्यक्ष, मेजर  जनरल आई.पी. सिंह वी.एस.एम.  (विशिष्ट सेवा पदक) विशिष्ट अतिथि, जोशी फाउंडेशन के चेयरमैन विनीत जोशी व अध्यक्ष सौरभ जोशी आयोजकर्ता के नाते उनके साथ मंच पर थे ।

भूगौलिक रिश्ते की जानकारी देते हुए स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि पंजाब में बहुत से ऐसे स्थान हैं जिनका संबंध भगवान राम से है, जैसे पटियाला से लगभग 30 किलोमीटर दूर पहेवा रोड पर गाँव घड़ाम जो कौशल्यापूरम कहलाता है में प्रभु राम जी के ननिहाल हैं, खरड का अज्ज सरोवर भगवान राम जी के पूर्वज राजा अज्ज के नाम पर है, लव कुश की शास्त्र  व शस्त्र की शिक्षा महर्षि वाल्मीकि जी के पंजाब स्थित अमृतसर के आश्रम में हुई और कहा जाता है रामायण के रचीयता महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन का ज्यादातर समय पंजाब में गुजरा है ।अयोध्या नगरी का संबंध सिख धर्म से और भी गहरा तब हो जाता है जब 3-3 गुरु साहिबानों के अयोध्या पधारने के प्रमाण मिलते हैं; जैसे प्रथम गुरु श्री नानक देव जी 1557 विक्रमी में सरयू नदी के किनारे ब्रह्मकुंड घाट पर विराजे व निकट बेल वृक्ष के नीचे बैठकर सत्संग का सत-उपदेश दिया । 

वह बेल का पेड आज वहां गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में सुशोभित है; तत्पश्चात नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज जिन्हें हिन्द की चादर कहा जाता है, अपनी आसाम यात्रा के दौरान आपके चरण कमल इस धरा पर पडे व अपनी चरणपादुका (खड़ाऊ) एक ब्राहमण सेवक को प्रदान कर गए, जिसके दर्शन अभी भी किए जाते हैं; तत्पश्चात दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज पटना से आनंदपुर साहिब जाते समय माता गुजरी जी व मामा कृपाल चंद जी के साथ इस स्थान पर पधारे व बंदरों को चने भी खिलाए, जो परपंरा आज भी निरंतर जारी है; उनके शस्त्र, तीर, खंजर, चक्कर जिनके दर्शन आज भी संगत गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में करती है; हस्तलिपी बीड़ भी वहां मौजूद है।

अपनी अध्यात्मिक बात की पुष्टी करते हुए स्वामी राजेश्वरानंद जी ने गुरबानी का संदर्भ दिया “त्रेता तै मान्यो राम रघुवंश कहायो” । भाई गुरदास जी की वारों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की कुंजी कहा गया है । आप भी अपनी वारों में लिखते हैं;  “त्रेते सतगुरू राम जी रारा राम जपे सुख पावे”। वहीं श्री दशम ग्रंथ में गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी की अति महान रचना “रामा अवतार”, से स्पष्ट है कि प्रभु राम त्रेता  के अवतार हुए।  श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज लिखते हैं कि .... तै ही दुर्गा साजके दैंतां दा नास कराया । तैथो ही बल राम लै बाणा देहसर घाया ।  तैथो ही बल कृषण लै कंस केसी पकड गिराया।

उल्लेखनीय है कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज व बाबर समकालीन थे । गुरु साहिब ने बाबर जिसकी सेना ने राम मन्दिर तोड़ कर बाबरी मस्जिद बनाई, के जुल्मों का वर्णन श्री गुरु ग्रंथ साहिब में किया है, “एती मार पई कुरलाने ते की दर्द ना आया” सुनने से बाबर के जुल्मों की विस्तृत जानकारी मिलती है।

अपनी बात समाप्त करते हुए स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि प्रमाणों के आधार पर यह स्थापित है कि प्रभु राम का पंजाब से भौगोलिक व आध्यात्मिक रिश्ता है इसलिए आओ सभी मिलजुलकर 22 जनवरी इतिहासिक दिवस पर अपने अपने घरों में दीपमाला कर, श्री राम जी की याद का दीपक अपने मन में भी प्रज्वलित कर उनके संदेश को जीवन में उतारें ताकी पंजाब व विश्व में प्रेम व भाईचारे को बल मिले।

 

Tags: Vineet Joshi , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Lord Shri Ram , Acharya Swami Rajeshwaranand , Joshi Foundation in Chandigarh , Professor Harmohinder Singh Bedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD