नव वर्ष के आगमन की खुशी में पंजाब मंडी बोर्ड मोहाली के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा श्री अखंड पाठ साहिब रखवाया गया। 30 दिसंबर से रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग आज पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्यालय में डाला गया। इस अवसर पर भाई हरचंद सिंह द्वारा आरती की गई और भाई सरूप सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर द्वारा कीर्तन किया गया।
इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने समस्त संगत को नये साल की बधाई दी और सब की खुशहाली की अरदास की। उन्होंने कहा कि नया वर्ष-2024 खुशहाली, शांति और समृद्धि लेकर आये। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से राज्य और किसानों के सर्वपक्षीय विकास और समृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर रहने और समय पर सेवाएं प्रदान करने के लिए यत्नशील रहने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को गुरु साहिबान के दिखाये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद श्रद्धालुओं के बीच गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड की सचिव श्रीमती अमृत कौर गिल, पंजाब मंडी बोर्ड की संयुक्त सचिव गीतिका सिंह, इंजीनियर-इन-चीफ स. गुरदीप सिंह, जीएम एस्टेट स. मंजीत सिंह संधू सहित उच्च अधिकारी, कर्मचारी और पंजाब मंडी बोर्ड पेंशनर्स एसोसिशन के गुरनाम सिंह सैनी, दलिप सिंह सिद्धू सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।