Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

नववर्ष पर विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने 300 जरूरत मंद परिवारों को बांटी रजाइयां

विश्व हिंदू तख्त प्रमुख बोले- ‘नर सेवा नारायण सेवा’ कहा मोदी के नेतृत्व में देश राम राज की तरफ बढ़ रहा है, हर सक्षम व्यक्ति को समाज में दबे कुचलों की मदद करनी चाहिए

 Viresh Shandilya Ambala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 01 Jan 2024

विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में आज नववर्ष के शुभ अवसर पर अंबाला अमृतसर रोड पर स्थित सिटी मोटर पंप पर 300 से अधिक जरूरत मंद परिवारों को कड़कती ठंड में रजाइयां वितरित की गई। इस मौके पर विश्व हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय सचिव नवरतन गर्ग, हाई कोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन, सेक्टर 10 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कमल सिंगला, पूर्व पार्षद बृजलाल सिंगला, अनिल अग्रवाल, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मोहन लाल, समाज सेवी नीरू वडेरा, वंश शांडिल्य, डॉक्टर वीरेंद्र पांडे, हर्ष शर्मा, समृद्धि शर्मा, संजीव धीमान, शिव रंजन, राजन मुकुल गोयल, अभिनव धीमान, विक्की अग्रवाल, अशोेक अग्रवाल, गुलशन गुलाटी सहित भारी तादाद में विश्व हिन्दू तख्त के सदस्य मौजूद थे। 

रजाइयां वितरण से पूर्व सैंकड़ों लोगों ने सिटी मोटर पंप पर विश्व हिन्दू तख्त के उपरोक्त तमाम सदस्यों द्वारा लगाए गए लंगर को ग्रहण किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू तख्त व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सबसे पहले नववर्ष 2024 के शुभ अवसर पर सभी देश वासियों को बधाई दी और कहा कि आज नववर्ष 2024 का पहला दिन सोमवार भगवान शिव के नाम का है। 

देश आगे बढ़े, देश में सुख समृद्धि रहे। हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी, हर सिर को छत मिले, कोई इलाज के अभाव से मौत के मुंह में ना जा सके यह दुंआ की और कोरोना जैसी बीमारियों फिर दस्तक ना दे।  वहीं वीरेश शांडिल्य ने मोदी व शाह को विश्व हिन्दू तख्त की तरफ से नववर्ष पर साधूवाद देते हुए कहा कि इनकी राम लक्ष्मण की जोड़ी के नेतृत्व में भारत राम राज की ओर बढ़ रहा है। 

साथ ही वीरेश शांडिल्य ने विश्व हिन्दू तख्त की तरफ से सक्षम लोगों को, धनवान लोगों को समाज में जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। समाज के दबे कुचले लोगों को हर संभव मदद करनी चाहिए और आज 1 जनवरी 2024 पर जो विश्व हिन्दू तख्त ने 300 जरूरतमंद परिवारों को रजाइयां दी हैं उसका उद्देश्य व लक्ष्य यह है कि समाज में संदेश जाए कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। उन्होंने कहा कि ठिठुरती ठंड में सक्षम लोगों को जरूरत मंद परिवारों को रजाई, कोटी, कंबल, कपड़े, चाय-ब्रेड का लंगर लगा कर लोगों को ठंड से बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD