Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह उद्योग ने अस्सर में जनता दरबार लगाया

कल्याण, विकास योजनाओं को संतृप्त करने का संकल्प लिया

Vikramjeet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डोडा , 28 Dec 2023

Last updated on: Dec 28, 2023, 00:00 IST

आयुक्त सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विक्रमजीत सिंह ने अस्सर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत एक जन पहुंच कार्यक्रम आयोजित किया।इस यात्रा का उद्देश्य मौजूदा विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के हिस्से के रूप में कई सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को शिक्षित करने के अलावा सार्वजनिक शिकायतों और मांगों को हल करना था।

सभा को संबोधित करते हुए आयुक्त सचिव ने लोगों से अपने सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण हेतु  बनाई गई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों से केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए वीबीएसवाई प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने को कहा।

कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न जन प्रतिनिधियों ने अपने मुद्दों पर प्रकाश डाला, जिसमें पीएचसी अस्सर को ट्रॉमा अस्पताल में अपग्रेड करना, ट्रंगुल क्षेत्र में जल खेल, अस्सर में जिप्सम खनन को फिर से खोलना, अस्सर में पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग की बहाली, उप संभाग सचिवालय का निर्माण, अस्सर में, सड़कों, स्कूलों और अन्य बुनियादी ढांचे का विस्तार षामिल है।

आयुक्त सचिव ने एडीडीसी डोडा को तकनीकी व्यवहार्यता रिपोर्ट के साथ मांगों को संकलित करने और उनके कार्यालय में जमा करने के लिए कहा, ताकि शीघ्र निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ इसे उठाया जा सके।विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने इन पहलों में उत्साह और सक्रिय सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा देते हुए विस्तृत जानकारी प्रदान की। 

बाद में, आयुक्त सचिव ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करने के अलावा लाभार्थियों के बीच केसीसी और पीएमईजीपी के स्वीकृत पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दर्शकों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम, एडीडीसी प्राण सिंह, जीएम डीआईसी, एसई जल शक्ति, एसीडी, डीटीओ, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी और पंचायती राज संस्थानों के सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Vikramjeet Singh , Vikramjit Singh , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Kashmir Valley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD