Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 47.36 करोड़ से निर्मित संजौली-ढली सुरंग का उद्घाटन किया

शिमला शहर में टैफिक की समस्या का होगा स्थाई समाधान

Thakur Sukhvinder Singh Sukhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Dec 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां 47.36 करोड़ रुपये से निर्मित 154.22 मीटर लंबी संजौली-ढली सुरंग का उद्घाटन किया। यह सुरंग मौजूदा ढली टनल के सामानांतर बनाई गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में इस सुरंग का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था लेकिन वर्तमान सरकार ने निर्माण कार्य में तेजी लाई और एक साल के भीतर इस सुरंग को तैयार किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्यों से जुड़ी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि प्रदेश के लोगों को परियोजनाओें से जुड़े लाभ जल्द से जल्द प्रदान किए जाएं।पुरानी ढली टनल वर्ष 1852 में बनाई गई थी जिससे कि एक समय में एक तरफा टैªफिक का संचालन ही संभव था, जिस कारण यहां टैªफिक की समस्या रहती थी। नई टनल के संचालन से टैªफिक की समस्या समाप्त होगी और स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को निर्बाध यातायात सुविधा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन हिमाचल की आर्थिकी के लिए महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है और बेहतर यातायात सुविधाओं के निरन्तर विकास से इस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सुरंग शिमला के मुख्य पर्यटन गतंव्य स्थलों, जैसे कि कुफरी, नालदेहरा, तत्तापानी, नारकंडा और चायल, पर यातायात सुगम बनाएगी। शिमला शहर के लिए यह सुरंग सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है और क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करेगी।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आधुनिक पर्यटन अधोसंरचना का विकास कर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की जरूरतों को भी पूरा कर रही है।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नई सुरंग के निर्माण से शिमला शहर के सर्कुलर रोड पर टैªफिक की समस्या का व्यवहारिक और स्थाई समाधान होगा। इस परियोजना से स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी सुरंग का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर शिमला, सुरेंद्र चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD