Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सचिव एच एंड एमई ने उधमपुर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

Bhupinder Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उधमपुर , 20 Dec 2023

Last updated on: Dec 20, 2023, 00:00 IST

सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा भूपिंदर कुमार ने उधमपुर का व्यापक दौरा किया और जिले में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज के निर्माण सहित विभाग की प्रमुख चल रही परियोजनाओं का जायजा लिया।सचिव ने उपायुक्त सलोनी राय के साथ सरकारी मेडिकल कॉलेज उधमपुर और एसोसिएटेड अस्पताल के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और मौजूदा स्टाफ की स्थिति के साथ-साथ संस्थान में हाल ही में की गई विशेष सर्जरी का आकलन किया।

सचिव ने 200 बिस्तरों वाले जिला अस्पताल और जीएमसी उधमपुर की अस्थायी इमारत के निर्माण स्थलों का दौरा किया। उन्होंने पिंरसिपल जीएमसी उधमपुर से गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करने, रेफरल मामलों को कम करने और एमबीबीएस पाठ्यक्रम करने वाले छात्रों के लिए अनुकूल माहौल बनाने को कहा।

भूपिंदर कुमार ने जीएमसी उधमपुर के एसोसिएटेड अस्पताल में दवाओं, निदान और सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान, उन्होंने कर्मचारियों के साथ बातचीत करने के अलावा कक्षाओं और प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न अनुभागों का दौरा किया। उन्होंने जीएमसी में प्रयोगशाला परीक्षणों, प्रक्रियाओं, उपकरणों की उपलब्धता और शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समय की पाबंदी बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया और जीएमसी प्रशासन को समय पर सेवाएं और परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सचिव ने अतिरिक्त जनशक्ति की तैनाती और निर्माण स्थलों पर शिफ्टों की संख्या बढ़ाकर परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए कार्यान्वयन एजेंसियों को मौके पर ही निर्देश जारी किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने पिं्रसिपल जीएमसी को इन प्रतिष्ठित परियोजनाओं को सुचारू और समय पर पूरा करने के लिए नियमित निगरानी रखने को कहा।

 

 

Tags: Bhupinder Kumar , Udhampur , Saloni Rai , DDC Udhampur , District Development Commissioner Udhampur , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Udhampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD