Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल

 

पंजाब में 20 हज़ार कृषि ट्यूबवैल सौर ऊर्जा पर किये जाएंगे : अमन अरोड़ा

सरकारी इमारतों को सोलर पी. वी. पैनलों के साथ लैस करने का प्रोजैक्ट भी जल्द किया जायेगा शुरू

Punjab Energy Development Agency
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Dec 2023

पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच अनुसार सौर ऊर्जा के उचित प्रयोग को यकीनी बनाने और कृषि सैक्टर को कार्बन मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार राज्य में 20,000 कृषि ट्यूबवैलों को सौर-ऊर्जा पर करेगी। 

आज यहां अपने दफ़्तर में विभाग के चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा के लिए बुलाई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि कृषि पंप सैटों की सोलराईज़ेशन सम्बन्धी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से पूरा किया जाये। इसके इलावा बेशकीमती जल स्रोतों को बचाने के लिए डार्क ज़ोन में फव्हारा और बूंद सिंचाई विधि के लिए ही सोलर पंपों की अलॉटमैंट को यकीनी बनाया जाये। 

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को राज्य सरकार की इमारतों को सोलर फोटोवोलटेइक ( पी. वी.) पैनलों के साथ लैस करने के काम में तेज़ी लाने के लिए भी कहा क्योंकि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पावर सैक्टर को डीकारबोनाईज़ करने के लिए सख़्त यत्न कर रही है और सोलर पी. वी. अपने अलग-अलग लाभों के कारण नवीकरणीय ऊर्जा का सबसे पसन्दीदा स्रोत बन गया है। इस मौके पर उन्होंने सी. बी. जी. प्रोजैकटों की स्थिति का भी जायज़ा लिया। 

पंजाब एनर्जी डिवैल्पमैंट एजेंसी (पेडा) के सीईओ डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर पी. वी. पैनल लगाने के लिए 436 सरकारी इमारतों का चयन किया गया है और पहले पड़ाव में 70 इमारतों को जल्द ही सोलर पी. वी. पैनलों के साथ लैस किया जायेगा। उन्होंने अन्य चल रहे प्रोजेक्टों की प्रगति और मौजूदा स्थिति के बारे भी जानकारी सांझा की। 

अमन अरोड़ा ने बाग़बानी और भू और जल संरक्षण विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपनी चल रही स्कीमों को कृषि पंपों के सोलराईज़ेशन सम्बन्धी प्रोजैक्ट के साथ जोड़ कर योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाना यकीनी बनाएं। 

इस मीटिंग में डायरैक्टर पेडा श्री एम. पी. सिंह, डायरैक्टर बाग़बानी श्रीमती शैलिन्दर कौर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD