Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपलांवाला के वार्षिक समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Dec 2023

Last updated on: Dec 16, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए और उनकी शान बहाल करने के लिए वचनबद्ध है और कोशिशें कर रही है। वे आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपलांवाला के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य मेहमान विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, डिप्टी डी.ई.ओ (से) धीरज वशिष्ट व स्कूल की प्रिंसिपल हरजिंदर कौर भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के  विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य भर में ‘ स्कूल आफ एमिनेंस’ बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के आभारी है, जिनका सबसे ज्यादा फोकस नौजवानों पर है। उन्होंने कहा कि मात्र डेढ़ वर्ष में पंजाब सरकार ने 40 हजार नौजवानों को रोजगार दिया है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र की तरक्की के लिए पंजाब सरकार ने कमर कसी हुई है और सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा उठाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है, जिसके लिए आधारभूत ढांचे के साथ-साथ गुणात्मक शिक्षा देने के लिए पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दानी सज्जनों का भी आभार जताया जिन्होंने सरकारी स्कूलों को हमेशा प्रोत्साहित किया है और हर तरह से सहयोग किया है। 

इस दौरान विद्यार्थियों ने बहुत ही बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने अंत में पढ़ाई के साथ-साथ खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर पार्षद जसवंत राय, जगरुक सिंह, प्रिंसिपल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसराला धर्मेंद्र शर्मा, प्रिंसिपल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुरहीरां रमनदीप कौर, कुंदन कुमार के अलावा स्कूल का स्टाफ व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

                                            

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD